20 गेंद पर 100 पूरा… उड़ाए 14 छक्के और 4 चौके, भारत के इस खूंखार बल्लेबाज ने T20 में जड़ा सबसे तेज शतक

20 गेंद पर 100 पूरा… उड़ाए 14 छक्के और 4 चौके, भारत के इस खूंखार बल्लेबाज ने T20 में जड़ा सबसे तेज शतक


Explosive 20 Balls 100 in T20: भारत के एक खूंखार बल्लेबाज ने क्रिकेट के मैदान पर ऐसा भयानक तहलका मचाया, जो पूरी दुनिया में किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा. टी20 क्रिकेट में 20 गेंद पर शतक… यह कोई मजाक नहीं बल्कि हकीकत है. भारत के एक विस्फोटक बल्लेबाज ने टी20 क्रिकेट में 20 गेंद पर शतक जड़कर बवंडर मचा दिया. इस बल्लेबाज के प्रचंड प्रहार के आगे विरोधी टीम के गेंदबाजों की एक न चली और वे मानों रहम की भीख मांगते हुए नजर आए. भारत के इस बल्लेबाज ने न सिर्फ 20 गेंद पर शतक ठोका, बल्कि एक ओवर में लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के भी जड़ दिए.

भारत के इस खूंखार बल्लेबाज ने 20 गेंद पर ठोका शतक

टी20 क्रिकेट में भारत के इस विध्वंसक बल्लेबाज की ऐसी तबाही वाली पारी ने वर्ल्ड क्रिकेट के होश उड़ाकर रख दिए. भारत का ये घातक बल्लेबाज और कोई नहीं बल्कि ऋद्धिमान साहा हैं. भारत के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा ने मार्च 2018 में जे.सी. मुखर्जी लोकल टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में मोहन बागान क्लब की तरफ से ओपनिंग करते हुए कालीघाट मैदान पर 20 गेंदों पर नाबाद 102 रन ठोक दिए. ऋद्धिमान साहा की इस खूंखार पारी के दम पर मोहन बागान क्लब ने बंगाल नागपुर रेलवे (BNR) रिक्रिएशन क्लब को 78 गेंद बाकी रहते ही 10 विकेट से हरा दिया.

Add Zee News as a Preferred Source


एक ओवर में लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के भी जड़ दिए

ऋद्धिमान साहा ने अपनी पारी के दौरान 510 की कातिलाना स्ट्राइक रेट से 14 छक्के और 4 चौके उड़ा दिए. ऋद्धिमान साहा ने मोहन बागान क्लब की पारी के सातवें ओवर में बंगाल नागपुर रेलवे (BNR) रिक्रिएशन क्लब के मीडियम पेसर अमन प्रसाद की लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़कर तहलका मचा दिया. इस ओवर में एक वाइड सहित कुल 37 रन बने थे. BNR रिक्रिएशन क्लब ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 151 रन बनाए और मोहन बागान क्लब के सामने 152 रनों का टारगेट रखा.

7 ओवर में 152 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया

ऋद्धिमान साहा की तूफानी पारी की बदौलत मोहन बागान क्लब ने कालीघाट मैदान पर बंगाल नागपुर रेलवे (BNR) रिक्रिएशन क्लब के खिलाफ केवल 7 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 154 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. मोहन बागान क्लब ने BNR रिक्रिएशन क्लब को 78 गेंद बाकी रहते ही 10 विकेट से हरा दिया. ऋद्धिमान साहा 20 गेंदों पर 102 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं, उनके ओपनिंग पार्टनर और कप्तान शुभोमय दास 22 गेंदों पर 43 रन बनाकर नाबाद रहे. मोहन बागान क्लब और BNR रिक्रिएशन क्लब के बीच यह मैच इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया. यह टी20 टूर्नामेंट बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) द्वारा आयोजित किया गया था.

टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक

हालांकि आपको बता दें कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भारतीय मूल के एस्टोनियाई क्रिकेटर साहिल चौहान के नाम पर दर्ज है. साहिल चौहान ने 17 जून 2024 को साइप्रस के खिलाफ एक टी20 इंटरनेशनल मैच में 27 गेंदों में शतक जड़ दिया था. साहिल चौहान ने 41 गेंदों पर 144 रनों की नाबाद पारी खेली थी.

टीम इंडिया के लिए खेला इंटरनेशनल क्रिकेट

ऋद्धिमान साहा टीम इंडिया के बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज रहे हैं. 40 साल के ऋद्धिमान साहा अब क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. ऋद्धिमान साहा भारत के लिए 40 टेस्ट और 9 वनडे इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. ऋद्धिमान साहा ने साल 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में अपना डेब्यू किया था. यह ऋद्धिमान साहा के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का भी पहला मैच था. ऋद्धिमान साहा के टेस्ट करियर को लेकर बात करें तो उन्होंने 40 टेस्ट मैचों में 29.41 की औसत के साथ 1353 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 6 अर्धशतक देखने को मिले हैं. ऋद्धिमान साहा का टेस्ट क्रिकेट में बेस्ट स्कोर 117 रन है.

शातिर विकेटकीपिंग के बादशाह

ऋद्धिमान साहा ने टेस्ट क्रिकेट में 92 कैच लपके हैं. साथ ही इस विकेटकीपर ने टेस्ट क्रिकेट में 12 बार स्टंपिंग की है. ऋद्धिमान साहा का वनडे करियर बहुत छोटा रहा. ऋद्धिमान साहा ने 9 वनडे मैचों में 13.67 की औसत के साथ 41 रन बनाए. ऋद्धिमान साहा का वनडे क्रिकेट में बेस्ट स्कोर 41 रन है. वनडे में ऋद्धिमान साहा ने 17 कैच लपके और एक बार स्टंपिंग की. ऋद्धिमान साहा ने अपने इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच 3 दिसंबर 2021 को न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला था. इस टेस्ट मैच के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट ने BCCI की सीनियर सेलेक्शन कमिटी को कह दिया था कि ऋद्धिमान साहा उनके भविष्य की योजनाओं में शामिल नहीं होंगे. ऋद्धिमान साहा को इसके बाद टेस्ट टीम से बाहर का रास्ता भी दिखा दिया गया.

टर्निंग पिच पर भारत की बचाई थी इज्जत

ऋद्धिमान साहा भारत के बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज रहे हैं. भारत की टर्निंग पिचों पर ऋद्धिमान साहा को बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग दोनों का बेहतरीन अनुभव रहा है. साल 2017 में जब ऑस्ट्रेलिया की टीम चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए भारत दौरे पर आई थी, तो रांची की टर्निंग पिच पर ऋद्धिमान साहा ने 117 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर मैच बचाया था. साल 2021 के बाद से ऋद्धिमान साहा को किसी भी फॉर्मेट में जगह नहीं मिली. वहीं, वनडे की बात करें तो आखिरी बार उन्होंने साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ ODI मुकाबला खेला था. ऋद्धिमान साहा ने 170 IPL मैचों में 24.25 की औसत के साथ 2934 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 13 अर्धशतक देखने को मिले हैं. ऋद्धिमान साहा का IPL में बेस्ट स्कोर 115 रन है. साल 2025 की शुरुआत में ऋद्धिमान साहा ने क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया.



Source link