एडम जाम्पा ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप में बनाया ये प्रचंड रिकॉर्ड, अफरीदी को भी छोड़ा पीछे

एडम जाम्पा ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप में बनाया ये प्रचंड रिकॉर्ड, अफरीदी को भी छोड़ा पीछे


ऑस्ट्रेलिया के स्टार लेग स्पिनर एडम जांपा टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं. इस लेग स्पिनर ने अब तक टी20 वर्ल्ड कप में 40 विकेट हासिल किए हैं, जिसके साथ उन्होंने वानिंदु हसरंगा और राशिद खान की बराबरी कर ली है.

एडम जाम्पा ने रचा इतिहास

एडम जांपा, वानिंदु हसरंगा और राशिद खान तीनों ही गेंदबाजों ने टी20 वर्ल्ड कप में 40-40 विकेट हासिल किए हैं, जबकि शाहिद अफरीदी 39 विकेट के साथ इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं. टॉप पर बांग्लादेश के शाकिब अल हसन हैं, जिन्होंने 50 विकेट अपने नाम किए. आयरलैंड के खिलाफ इस मुकाबले में एडम जांपा ने 4 ओवर गेंदबाजी करते हुए 23 रन देकर 4 विकेट निकाले. यह जांपा का टी20 वर्ल्ड कप में दूसरा ‘फोर-विकेट हॉल’ है.

Add Zee News as a Preferred Source


टी20 वर्ल्ड कप में बनाया ये प्रचंड रिकॉर्ड

एडम जांपा ने टूर्नामेंट में एक बार मैच में 5 विकेट भी निकाले हैं. कुल मिलाकर, एडम जांपा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के 112 मुकाबलों में 20.56 की औसत से 143 विकेट लिए हैं. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 182 रन बनाए. इस टीम के लिए मार्कस स्टोइनिस ने सर्वाधिक 45 रन बनाए, जबकि मैट रेनेशॉ और जोश इंगलिस ने 37-37 रन का योगदान टीम के खाते में दिया.

ऑस्ट्रेलियाई टीम अगले मुकाबले में जिम्बाब्वे से भिड़ेगी

विपक्षी खेमे से मार्क अडायर ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि मैथ्यू हम्फ्रीज, जॉर्ज डॉकरेल और हैरी टेक्टर ने 1-1 विकेट निकाला. इसके जवाब में आयरलैंड की टीम 16.5 ओवरों में 115 रन पर सिमट गई. इस टीम के लिए जॉर्ज डॉकरेल ने सर्वाधिक 41 रन बनाए, जबकि लॉरेन टकर ने 24 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से नाथन एलिस और एडम जांपा ने 4-4 विकेट निकाले. एक विकेट मैथ्यू कुहनेमन के हाथ लगा. ऑस्ट्रेलियाई टीम 13 फरवरी को अपने अगले मुकाबले में इसी वेन्यू पर जिम्बाब्वे से भिड़ेगी, जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के उनके ग्रुप स्टेज का दूसरा मैच होगा. इस मुकाबले में जांपा के पास राशिद और हसरंगा से आगे निकलने का मौका होगा.



Source link