मछली परिवार से जुड़े नेटवर्क का बड़ा खुलासा, बंधुओं ने दिया सुराग, जानें पूरा मामला…

मछली परिवार से जुड़े नेटवर्क का बड़ा खुलासा, बंधुओं ने दिया सुराग, जानें पूरा मामला…


Last Updated:

भोपाल में मछली परिवार से जुड़े सुराग पर पुलिस ने जतारा के रामगढ़ गांव में अवैध हथियार फैक्ट्री पकड़ी, सुरेंद्र विश्वकर्मा गिरफ्तार, कई जिलों में कट्टे सप्लाई होते थे. चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है.

मछली परिवार से जुड़े नेटवर्क का बड़ा खुलासा, बंधुओं ने दिया सुराग...मछली परिवार से जुड़े नेटवर्क का बड़ा खुलासा
भोपाल और आसपास के जिलों में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाला एक बड़ा खेल पुलिस ने पकड़ लिया. कहानी की शुरुआत होती है कुख्यात मछली परिवार से. यह परिवार राजधानी में ड्रग तस्करी, जमीन कब्जे और यौन शोषण जैसे मामलों में पहले से बदनाम रहा है. पुलिस जब उनसे पूछताछ कर रही थी, तभी एक और राज सामने आया- टीकमगढ़ जिले में छिपी एक कट्टा फैक्ट्री का सुराग.

क्राइम ब्रांच की टीम ने तुरंत प्लान बनाया. पूरे ऑपरेशन को गुप्त रखा गया, ताकि किसी को भनक न लगे. रविवार की सुबह एएसपी शैलेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में सात सदस्यीय टीम रवाना हुई. शुरुआत में पुलिस चंदेरी गांव पहुंची, लेकिन वहां आरोपी नहीं मिला. तभी मोबाइल लोकेशन ने पुलिस को नया रास्ता दिखाया. टीम तेजी से जतारा थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव की ओर बढ़ी.

गांव में घुसते ही टीम को एक संदिग्ध मकान नजर आया. जैसे ही पुलिस अंदर दाखिल हुई, वहां का मंजर चौंकाने वाला था. कमरे के कोनों में लोहे की चादरें, हथौड़े, रॉ मटेरियल और अधबने तमंचे बिखरे पड़े थे. यह किसी छोटी वर्कशॉप की तरह दिख रहा था, लेकिन असल में यह अवैध हथियारों की फैक्ट्री थी. मौके से आरोपी सुरेंद्र विश्वकर्मा, निवासी चंदेरी को गिरफ्तार कर लिया गया.

पूछताछ में सुरेंद्र ने कबूल किया कि वह लंबे समय से यह धंधा कर रहा है. यहां बने कट्टे भोपाल समेत आसपास के कई जिलों में सप्लाई किए जाते थे. पुलिस ने फैक्ट्री से तमंचे बनाने के औजार और अधबने हथियार जब्त किए.

इस कार्रवाई में जतारा थाने की पुलिस को भी अंतिम समय पर ही जानकारी दी गई थी. क्राइम ब्रांच नहीं चाहती थी कि किसी तरह की खबर बाहर जाए. अधिकारी मानते हैं कि इस पूरे नेटवर्क के पीछे और भी बड़े नाम छिपे हो सकते हैं, जिनका खुलासा अब पूछताछ के बाद होगा.

बता दें, कुछ समय से पुलिस लगातार ड्रग और हथियार तस्करी पर शिकंजा कस रही है. मछली परिवार से मिले सुराग ने इस बड़ी फैक्ट्री का पर्दाफाश कराया है.

homecrime

मछली परिवार से जुड़े नेटवर्क का बड़ा खुलासा, बंधुओं ने दिया सुराग…



Source link