22 साल के श्रेयांश ने बनाई प्रेमानंद जी महाराज की छवि वाली गणेश प्रतिमा, दर्शन के लिए दूर-दूर से आ रहे लोग

22 साल के श्रेयांश ने बनाई प्रेमानंद जी महाराज की छवि वाली गणेश प्रतिमा, दर्शन के लिए दूर-दूर से आ रहे लोग


Last Updated:

Premananda Maharaj Ganesh Ji Idol: सागर के कृष्णगंज वार्ड के 22 वर्षीय श्रेयांश यादव ने प्रेमानंद जी महाराज की छवि में गणेश जी की अद्भुत मिट्टी की प्रतिमा बनाई है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के छात्र श्रेयांश ने इस मूर्ति को एक सप्ताह में तैयार किया.

सागर शहर के कृष्णगंज वार्ड में 22 साल के श्रेयांश यादव ने मिट्टी से अपने घर पर गणेश जी की अद्भुत प्रतिमा बनाई है. अपनी कला के जौहर से श्रेयांश ने गणेश जी में प्रेमानंद जी महाराज को दिखाने का प्रयास किया है. अब इस तरह की प्रतिमा को देखने के लिए श्रद्धालु भी उनके घर दूर-दूर से पहुंच रहे हैं.

रोजाना कर रही पूजा अर्चना

इस तरह से बप्पा में प्रेमानंद जी की छवि को उकेरने का प्रयास करना हमें यह भी दिखता है कि कैसे महाराज के प्रति दिन पर दिन लोगों की दीवानगी बढ़ती जा रही है और अब भगवान में भी उनके स्वरूप को देखने लगे हैं और उनकी पूजा अर्चना कर रहे हैं

महाराज के विचारों से हुआ प्रभावित

22 साल की श्रेयांश यादव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से इंजीनियरिंग कर रहे है और महज 10 साल की उम्र से ही वह गणपति प्रतिमा बनाने में दिलचस्पी रखने लगे थे.

बंगाली कलाकारों से सीखा था

श्रेयांश बताते हैं कि वह पिछले डेढ़ साल से प्रेमानंद जी महाराज के सोशल मीडिया पर वीडियो देख रहे हैं. उनके प्रवचन सुनते हैं जिसमें उनकी बातें विचार ऐसे होते हैं, जो हर किसी की लाइफ को चेंज कर सकते हैं.

हर तरफ बधाई दीवानगी

महाराज जी सामान्य बातों को ही बताते हैं लेकिन इंसान के जीवन में बड़े महत्व की होती है. इसी से प्रेरित होकर मैने विचार किया कि इस बार गणेश जी की प्रतिमा प्रेमानंद जी महाराज के स्वरूप में बनाएंगे. इस प्रतिमा को बनाने में करीब एक हफ्ते का समय लगा है और पेवर मिट्टी से बनाई है.

प्रतिमा देखने के लिए

श्रेयांश बताते हैं कि उनके मोहल्ले में पहले मंदिर में गणेश जी विराजमान किए जाते थे, तो बचपन से ही ऐसी उत्सुकता होती थी कि हम भी गणपति जी को बनाकर अपने घर में विराजमान करें.

सागर कृष्णगंज वार्ड

तब किसी तरह से सागर आने वाले बंगाली कलाकारों के पास जाकर इन मूर्तियों को बनाने का तरीका सिख लिया था, धीरे-धीरे करके मूर्तियां बनाना भी सीख लिया.

प्रेमानंद संत जी की दीवानगी

पिछले 12 साल से अपने घर पर विराजमान होने वाले गणपति की प्रतिमा को में खुद अपने हाथों से तैयार करता हूं. हर साल अलग-अलग तरह की प्रतिमा को बनाता हूं. इस बार प्रेमानंद जी के स्वरूप में बनाई है. 

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

22 साल के श्रेयांश ने बनाई प्रेमानंद जी महाराज की छवि वाली गणेश प्रतिमा



Source link