सिविल कोर्ट के सामने टूटा बिजली का तार
नरसिंहपुर में मंगलवार को सिविल कोर्ट के सामने 11 केवी का हाईटेंशन तार टूटकर सड़क पर गिर गया। घटना के समय रौसरा निवासी राहुल सोनी अपनी मां को कोर्ट छोड़ने आए थे। तार गिरने से उनकी स्कूटी फिसल गई।
.
राहुल के लिए यह सौभाग्यपूर्ण था कि उस समय तार में करंट नहीं था। वह स्कूटी से अलग होते ही तार में बिजली प्रवाहित हो गई। घटना को देखते हुए प्रशासन ने कोर्ट से कलेक्ट्रेट जाने वाले मार्ग को तुरंत बंद कर दिया।
यातायात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक को नियंत्रित किया। अधिवक्ता विवेक पंडा ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विभाग मेंटेनेंस के नाम पर बार-बार बिजली काटता है।
फिर भी तारों की गुणवत्ता और प्रबंधन ठीक नहीं है। अक्सर तार टूटने की घटनाएं होती हैं। इससे जनहानि का खतरा बना रहता है।
