Taxi drivers said – the death of starvation due to the closure of tourism business, rail and air services | टैक्सी चालकों ने कहा-पर्यटन व्यवसाय, रेल और हवाई सेवा बंद होने से भूखे मरने की नौबत

Taxi drivers said – the death of starvation due to the closure of tourism business, rail and air services | टैक्सी चालकों ने कहा-पर्यटन व्यवसाय, रेल और हवाई सेवा बंद होने से भूखे मरने की नौबत


राजनगर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • टैक्सी चालक यूनियन ने प्रदर्शन कर अपनी मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो के टैक्सी चालकों ने टैक्सी यूनियन कल्याण समिति मप्र के बैनर तले राजनगर तहसील में प्रदर्शन करते हुए खजुराहो में रेल सेवा और हवाई सेवा बहाल करने प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। टैक्सी यूनियन के जिलाध्यक्ष गंगादीन अनुरागी उर्फ राजू के नेतृत्व में सभी टैक्सी चालकों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि जब से लॉकडाउन लगा है तब से पर्यटन व्यवसाय पूरी तरह बंद पड़ा है। जिससे उनके वाहन खड़े हैं, टैक्सी मालिकों ने उन्हें नौकरी से पृथक कर दिया है। पिछले 5 माह से बेरोजगार होने के कारण अब उनके सामने भूखों मरने की नौबत आ गई है।

ज्ञापन में मांग की कि टैक्सी चालकों को गरीबी रेखा की श्रेणी में मानते हुए सस्ती दर पर अनाज सहित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराते हुए आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। साथ ही पर्यटन व्यवसाय को भी बहाल किया जाय, खजुराहो रेल सेवा शुरू करते हुए हवाई सेवा का संचालन किया जाए। जिससे पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों की जिंदगी बचाई जा सके। ज्ञापन लेते हुए तहसीलदार विनोद कुमार सेन ने टैक्सी चालकों को आश्वस्त किया कि उनका ज्ञापन जिम्मेदारी पूर्वक भेज दिया जाएगा। गौरतलब है कि विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो में पर्यटक टैक्सी का बड़ी मात्रा में कारोबार चलता है जो कोविड- 19 के कारण 17 मार्च से बंद पड़ा है।

ज्ञापन देने में यह लोग रहे शामिल: इस अवसर पर मुहम्मद सैयद अली संगठन मंत्री उत्तर प्रदेश झांसी, लखन रैकवार, रमेश विश्वकर्मा, अशोक सोनकिया, राजेश मिश्रा, विनोद ताम्रकार, हृदेश पाठक, रामगोपाल त्रिवेदी, मुन्नालाल विश्वकर्मा, रामकृपाल रैकवार, लाखन सिंह चंदेल, गिरीश राव मराठा, अजीत चौधरी, हीरा यादव, लखन रजक, आशाराम रैकवार, विनोद तिवारी, सुद्दू खान सहित बड़ी संख्या में टैक्सी ड्राइवर मौजूद रहे।

0



Source link