सीएम – दिसंबर 2027 तक पूरे हों सिंहस्थ के काम: 194 करोड़ के सिक्स लेन से जुड़ेंगे शिप्रा के सभी घाट – Bhopal News

सीएम – दिसंबर 2027 तक पूरे हों सिंहस्थ के काम:  194 करोड़ के सिक्स लेन से जुड़ेंगे शिप्रा के सभी घाट – Bhopal News



सिंहस्थ-2028 के लिए 2675 करोड़ रुपए के 33 कामों को सहमति

.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निर्देश दिए हैं कि उज्जैन में 2028 में होने वाले सिंहस्थ से जुड़े सभी काम दिसंबर 2027 तक पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि शिप्रा नदी के सभी मंदिरों और घाटों को 6 लेन हाईवे से जोड़ने के लिए 194 करोड़ की लागत से एमआर-22 विकसित होगा। आयोजन में कचरा प्रबंधन आधुनिकतम तकनीक से होगा।

राजधानी में हुई सिंहस्थ की कैबिनेट कमेटी की चौथी बैठक में शिप्रा नदी के पश्चिमी भाग पर सिंहस्थ बायपास से मेला क्षेत्र को आने वाले सभी मार्गों को जोड़ते हुए नदी तट के मंदिरों और सभी घाटों को जोड़ने वाले एमआर-22 को स्वीकृति दी गई। लगभग 194 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 12 किलोमीटर लंबे 6 लेन मार्ग से सभी घाटों को जोड़ा जाएगा। सिंहस्थ के दौरान इसका बस रैपिड ट्रांजिट के रूप में उपयोग किया जा सकेगा। कर लें।

पर्यटन को देंगे होटल उज्जैन का होटल परिसर पर्यटन विभाग को दिया जाएगा। कान्ह नदी डायवर्शन, क्षिप्रा और कान्ह नदी पर बन रहे बैराजों तथा सिंहस्थ के लिए क्षिप्रा नदी में जल निरंतर प्रवाह योजना के कामों पर चर्चा हुई। उज्जैन के अलावा खरगोन, मंदसौर, खंडवा में सिंहस्थ से जुड़े कामों के लिए 2675 करोड़ रुपए के 33 काम स्वीकृत किए गए।



Source link