देवास में प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर एक महत्वपूर्ण यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। शहर जिला कांग्रेस और ग्रामीण जिला कांग्रेस के संयुक्त प्रयास से वोट अधिकार यात्रा बुधवार दोपहर 1 बजे से शुरू होगी।
.
यात्रा जवाहर चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय से शुरू होगी। यह शालिनी रोड, सुभाष चौक, नावेल्टी चौराहा और तहसील चौराहा होते हुए सैंया जी द्वार पर खत्म होगी। ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी और शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम ने इसकी जानकारी दी।
वोट चोरी के खिलाफ राष्ट्रीय जनजागरण अभियान यह यात्रा राहुल गांधी द्वारा शुरू किए गए वोट चोरी के खिलाफ राष्ट्रीय जनजागरण अभियान का हिस्सा है। मध्यप्रदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में “वोट चोर गद्दी छोड़ो” के नारे के साथ यह यात्रा निकाली जा रही है।
शहर की समस्याओं को लेकर भी करेंगे आंदोलन दोनों अध्यक्षों ने अपने भविष्य के लक्ष्यों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि शहर की समस्याओं को लेकर भी आंदोलन करेंगे। उनका मुख्य उद्देश्य 2027 के स्थानीय निकाय चुनावों और 2028 के लोकसभा व विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करना है।
कार्यक्रम में पूर्व महापौर रेखा वर्मा, प्रदीप चौधरी, डॉ. मंसूर शेख समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे। चंद्रपाल सिंह सोलंकी ने कार्यक्रम का संचालन किया और कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने आभार व्यक्त किया।