रात में फसल तबाह कर रहे जंगली सूअर, अपनाएं ये देसी जुगाड़…जानवर खेत से रहेंगे दूर, आप चैन से सोएंगे!

रात में फसल तबाह कर रहे जंगली सूअर, अपनाएं ये देसी जुगाड़…जानवर खेत से रहेंगे दूर, आप चैन से सोएंगे!

Last Updated:

Agriculture Tips: इन दिनों मक्का सहित अन्य फसल पककर तैयार है. खासकर मक्का के खेतों में भुट्टे भर चुके हैं, लेकिन किसानों की मुसीबत बढ़ गई है. जंगली सूअर और सियारों ने आतंक फैला रखा है. रात होते ही झुंड में खेतों पर हमला बोल देते हैं. ऐसे में ये जुगाड़ बेहद कारगर साबित हो रहे हैं.

खरगोन जिले के ग्राम बिटनेरा और आसपास के गांवों में सूअरों की समस्या पिछले आठ साल से बनी हुई है. हर बार जब मक्का की फसल तैयार होने लगती है, तब जंगली सूअर खेतों में घुसकर पूरी मेहनत पर पानी फेर देते हैं. किसान बताते हैं कि ये जानवर गड्ढे खोदते हैं, पौधों को उखाड़ देते हैं और फसल को बर्बाद कर देते हैं.

Wild boar crop protection, Farmers desi jugaad in crops, Protecting crops from animals, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

ग्रामीणों ने बताया कि ये जानवर रात होते ही खेतों में घुस जाते हैं. अगर कोई किसान इन्हें भगाने जाता है तो हमले का खतरा बना रहता है. फसल को बचाने के लिए कई लोग रातभर खेतों में जागकर पहरा देने को मजबूर हैं.

Wild boar crop protection, Farmers desi jugaad in crops, Protecting crops from animals, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

जंगली सूअरों के आतंक से जिले के लगभग 50 से ज्यादा किसानों की फसलें प्रभावित हुई है. किसानों के मुताबिक, कई बार 10 से 12 की संख्या में सूअर एक साथ खेत में घुस आते हैं और फिर तबाही मचाते हैं, जो भुट्टे खाने से बच जाते हैं, उन्हें रौंदकर बर्बाद कर देते हैं.

Wild boar crop protection, Farmers desi jugaad in crops, Protecting crops from animals, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

किसानों ने प्रशासन और वन विभाग से मदद की मांग की है. बताया कि अगर समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो आगे की पूरी फसल बर्बाद हो जाएगी. फिलहाल, किसान पुराने देसी जुगाड़ लगाकर फसल बचाने की कोशिश कर रहे हैं.

Wild boar crop protection, Farmers desi jugaad in crops, Protecting crops from animals, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

सूअरों को भगाने के लिए सबसे ज्यादा पटाखों का इस्तेमाल किया जा रहा है. किसानों का मानना है कि रात में खेतों के किनारे पटाखे फोड़ने से सूअर डरकर भाग जाते हैं. लेकिन, यह तरीका हर बार कारगर साबित नहीं होता, लेकिन कुछ हद तक राहत मिलती है.

Wild boar crop protection, Farmers desi jugaad in crops, Protecting crops from animals, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

कुछ किसानों ने खेतों में कपड़े के पुतले भी खड़े कर दिए हैं. दूर से देखने पर ये पुतले इंसान जैसे लगते हैं. जानवर इन्हें देखकर डरकर खेत में घुसने से बचते हैं. यह तरीका गांव में कई किसानों ने अपनाया है. इससे दूसरी फसलों को पक्षियों से भी बचाया जाता है.

Wild boar crop protection, Farmers desi jugaad in crops, Protecting crops from animals, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

इसके अलावा कई किसानों ने खेत की मेड़ पर पुरानी साड़ियां और रंग-बिरंगे कपड़े बांध दिए हैं. हवा चलने पर ये लहराते हैं. जिससे जानवरों को लगता है कि खेत में इंसानों की हलचल है, इसलिए खेत में घुसते नहीं हैं.

Wild boar crop protection, Farmers desi jugaad in crops, Protecting crops from animals, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

कुछ किसानों ने खेतों की बाउंड्री पर करंट की तार फेंसिंग भी कर रखी है. हालांकि, इसमें खर्चा ज्यादा आता है, लेकिन जंगली जानवरों को फसल से दूर रखने का यह सबसे बेहतरीन उपाय माना जाता है. किसान बताते हैं कि जहां भी करंट फेंसिंग की गई है, वहां सूअर खेत में नहीं घुसे, क्योंकि इन तारों के पास आते हैं करंट के हल्के झटके लगते हैं. इससे जानवर की मौत नहीं होती.

homeagriculture

रात में फसल तबाह कर रहे जंगली सूअर, अपनाएं ये जुगाड़…जानवर खेत से रहेंगे दूर

Source link