फसल गिरदावली में कैलारस तहसील प्रदेश में अव्वल: समय सीमा से पहले किया सर्वेक्षण कार्य; किसानों को मिलेगा सीधा लाभ – Morena News

फसल गिरदावली में कैलारस तहसील प्रदेश में अव्वल:  समय सीमा से पहले किया सर्वेक्षण कार्य; किसानों को मिलेगा सीधा लाभ – Morena News



मुरैना जिले की कैलारस तहसील के नायब तहसीलदार नरेश शर्मा ने फसल गिरदावली कार्य को समय से पहले पूर्ण कर मध्यप्रदेश में प्रदेश स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया है। निर्धारित समय सीमा से पहले ही सर्वेक्षण कार्य पूरा करने पर उन्हें यह उपलब्धि हासिल हुई है।

.

20 दिन में पूरा किया गिरदावली कार्य

बता दें कि, मध्यप्रदेश शासन ने खरीफ सीजन की फसल गिरदावली के लिए 15 अगस्त से 15 सितंबर तक की समय सीमा तय की थी। लेकिन कैलारस तहसील प्रशासन ने मात्र 20 दिनों में यह कार्य कर लिया। इस कार्य में त्वरितता और सटीकता के लिए नायब तहसीलदार नरेश शर्मा और उनकी टीम की मेहनत की सराहना की जा रही है।

यह होती है फसल गिरदावली

फसल गिरदावली एक डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण प्रक्रिया है, जिसके अंतर्गत प्रशासन को खेत-खेत जाकर यह जानकारी इकट्ठा करनी होती है कि किस खेत में कौन सी फसल बोई गई है और उसकी संभावित उपज क्या है। यह कार्य ‘सारा एप्लिकेशन’ के माध्यम से डिजिटल माध्यम से किया जाता है। खरीफ सीजन में यह प्रक्रिया किसानों के हित में अहम भूमिका निभाती है।

सीधे किसानों को होता है लाभ

फसल गिरदावली से किसानों को सीधे लाभ मिलता है। यह सर्वे न केवल उनकी फसल की सही जानकारी दर्ज करता है, बल्कि इससे उन्हें उचित मूल्य, फसल बीमा और उपार्जन की प्रक्रिया में सहायता मिलती है। समय पर गिरदावली पूरी होने से किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ भी जल्दी और सटीकता से मिल पाता है।



Source link