- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- The Accused Released The Woman After Putting Her Together For A Year; Vidisha Police Registered A Case, Now Bhopal Police Is Investigating
भोपालएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो
- विदिशा की रहने वाली 29 साल की महिला भोपाल में व्यक्ति के साथ लिव-इन में रह रही थी
- महिला का आरोप, पति की मौत के बाद आरोपी उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ रखे था
- जब उसने शादी करने की बात की, तो उसने मारपीट शुरू कर दी, इससे वह विदिशा लौट आई
भोपाल पुलिस के पास रेप के मामले की जांच आई है। महिला ने विदिशा थाने में लिव-इन पार्टनर पर जीरो पर कायमी कराई थी। घटनास्थल भोपाल होने के कारण भोपाल पुलिस को केस डायरी मिली है। महिला की शिकायत पर आरोपी पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की साथ ज्यादती करने की धाराएं लगाई गईं हैं।
भोपाल के ईटखेड़ी थाना पुलिस के अनुसार 29 साल की महिला ने विदिशा कोतवाली में तीन दिन पहले एफआईआर करवाई थी। इसमें उसने भोपाल में रहने वाले संजय रैकवार को आरोपी बनाया है। घटनास्थल भोपाल का होने के कारण विदिशा पुलिस ने केस डायरी ईटखेड़ी पुलिस को भेज दी।
महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि संजय का उसके घर आना-जाना था। करीब एक साल पहले पति की मौत हो गई। संजय ने इसी का फायदा उठाकर उसे बातों में फंसाया और अपने साथ विदिशा से भोपाल ले आया। वह लंबे समय से उसी के साथ लिव-इन में रह रही थी। इस दौरान संजय ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अब जब वह शादी की बात करने लगी, तो आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी। परेशान होकर वह अपने मायके लौट आई है। परिजनों की सलाह पर उसने संजय के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
भोपाल पुलिस का कहना है कि रविवार को केस डायरी मिली है। फिलहाल संजय के खिलाफ एफआईआर की गई है। केस डायरी की स्टडी कर पीड़ित महिला से संपर्क किया जाएगा। उसके बयान लेने के बाद ही आरोपी का पता चल सकेगा।
0