अनंत चतुर्दशी के लिए बिजली कंपनी की तैयारी पूरी: धार में झांकी मार्ग पर तारों की ऊंचाई 27 फीट तक बढ़ाई; जर्जर तार बदले – Dhar News

अनंत चतुर्दशी के लिए बिजली कंपनी की तैयारी पूरी:  धार में झांकी मार्ग पर तारों की ऊंचाई 27 फीट तक बढ़ाई; जर्जर तार बदले – Dhar News


धार शहर में अनंत चतुर्दशी के जुलूस और झांकियों के सुरक्षित संचालन को देखते हुए बिजली कंपनी ने विशेष इंतजाम किए हैं। कंपनी की 10 से 12 कर्मचारियों की टीम पिछले 15 दिनों से दो वाहनों के साथ लगातार काम कर रही है।

.

बिजली विभाग ने हटवाड़ा, पीपली बाजार, एमजी रोड, आनंद चौपाटी, नालछा दरवाजा और धानमंडी समेत शहर के कई इलाकों में सुधार कार्य किए हैं। पहले बाजार क्षेत्रों में बिजली के तार केवल 12 से 15 फीट की ऊंचाई पर थे, जिन्हें अब बढ़ाकर 25 से 27 फीट तक किया गया है। इससे झांकियों और ऊंचे वाहनों को निकलने में किसी तरह की बाधा नहीं आएगी।

पुराने तार हटाकर लगाई नई केबल

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई स्थानों पर पुराने और जर्जर एल्युमिनियम तारों को हटाकर नई मजबूत केबल लगाई गई है। इससे खुले तारों से होने वाली दुर्घटनाओं का खतरा काफी हद तक खत्म हो जाएगा।

नई योजना से बदली बिजली व्यवस्था

शहर में लंबे समय से बिजली के पुराने पोल और तारों को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। अब केंद्र सरकार की आरडीएसएस योजना के तहत पूरे शहर की बिजली व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। इस योजना में पुराने पोलों को हटाकर नई केबल बिछाई जा रही है और जगह-जगह नए ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं।

अब तक कई इलाकों में पुराने पोलों की जगह नए मजबूत पोल लगाए गए हैं और पुराने तारों को हटाकर नई अंडरग्राउंड केबल भी डाली गई है।

बिजली विभाग के सहायक यंत्री (AE) उमाशंकर पाटीदार ने बताया

QuoteImage

गाछावाड़ी, मोहन टॉकीज, पाटीदार चौराहा, दिलावड़ा रोड, कुम्हार गड्ढा, फड़के मार्ग और जयप्रकाश मार्ग जैसे इलाकों में पुराने तार और पोल हटाकर नए लगाए जा चुके हैं। इसके अलावा हैप्पी विला, त्रिमूर्ति नगर, ऋतुराज होटल और पाटीदार अस्पताल के पास 100 केवी क्षमता वाले नए ट्रांसफॉर्मर भी लगाए गए हैं।

QuoteImage

गर्मी में नहीं होगी वोल्टेज की परेशानी

कार्यपालन यंत्री अमर सिंह वास्केल ने बताया कि राजबाड़ा समेत शहर के अन्य क्षेत्रों में भी ट्रांसफॉर्मर लगाने का काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इससे गर्मियों में वोल्टेज गिरने और बार-बार बिजली के फेज जाने की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी।

उन्होंने बताया कि पहले पुराने एल्युमिनियम तारों में लोड बढ़ने से तार जल्दी गर्म हो जाते थे और फॉल्ट आ जाते थे। अब इनकी जगह 95 एमएम मोटाई की नई केबल डाली जा रही है जिससे लोड का सही तरीके से बंटवारा होगा।

सुविधा और सुरक्षा, दोनों में सुधार

बिजली के तारों को ऊंचा करने से झांकियों और बड़े वाहनों को रास्ता पार करने में कोई परेशानी नहीं होगी। वहीं, नए ट्रांसफार्मर और केबल लगने से वोल्टेज स्थिर रहेगा और उपभोक्ताओं के बिजली उपकरण जलने की समस्या भी नहीं होगी। इसके अलावा, जर्जर पोल गिरने का खतरा भी अब नहीं रहेगा।



Source link