महेश्वर में नर्मदा का जलस्तर 3.5 मीटर बढ़ा: बाणेश्वर मंदिर आधा डूबा, नौका संचालन रोका; ओंकारेश्वर बांध से छोड़ा जा रहा पानी – Khargone News

महेश्वर में नर्मदा का जलस्तर 3.5 मीटर बढ़ा:  बाणेश्वर मंदिर आधा डूबा, नौका संचालन रोका; ओंकारेश्वर बांध से छोड़ा जा रहा पानी – Khargone News


ओंकारेश्वर बांध के 21 गेट खोलने से खरगोन के महेश्वर में नर्मदा का जलस्तर बढ़ गया है। जलस्तर सामान्य से साढ़े 3 मीटर ऊपर 143.500 मीटर तक पहुंच गया है। यह मापन शुक्रवार दोपहर 3 बजे दर्ज किया गया। नदी का पानी अहिल्या किले के अहिल्या घाट की अष्ट पहलू की

.

सुरक्षा कारणों से अष्ट पहलू की सीढ़ियों की ओर जाने वाला गेट बंद कर दिया गया है। प्राचीन श्री बाणेश्वर मंदिर, जहां भगवान शिव शिवलिंग रूप में विराजमान हैं, उसके चारों ओर पानी भर गया है। जिला प्रशासन ने नर्मदा तट पर अलर्ट जारी कर दिया है। स्थिति पर नजर रखने के लिए पुलिस तैनात की गई है।

अहिल्या किला स्थित अहिलेश्वर मंदिर परिसर का गेट खोल दिया गया है। सुरक्षा कारणों से नर्मदा में नौका संचालन रोक दिया गया है। नाविकों ने अपनी नौकाएं किनारे पर बांध दी हैं। जिले के महेश्वर, बड़वाह और कसरावद तहसील क्षेत्र के गांवों में भी जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।



Source link