भिवानी के गांवों में जलभराव से फसलें खराब: बॉक्सर विजेंदर ने जाने बाढ़ के हालात; 7 तक बरसात होने की संभावना – Bhiwani News

भिवानी के गांवों में जलभराव से फसलें खराब:  बॉक्सर विजेंदर ने जाने बाढ़ के हालात; 7 तक बरसात होने की संभावना – Bhiwani News


हरियाणा भाजपा के स्टेट इंचार्ज डॉ. सतीश पूनिया से मुलाकात करते हुए ओलिंपियन बॉक्सर विजेंदर सिंह।

भिवानी जिले में 7 सितंबर तक बरसात होने की संभावना है। मौसम विभाग ने रविवार तक जिले में कहीं-कहीं बरसात का अनुमान जताया है। इधर, पिछले कई दिनों से बरसात होने के चलते 30 से अधिक गांवों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

.

खेतों में पानी भरने से फसलें खराब हो रही हैं। वहीं गांवों में भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। जिससे लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बॉक्सर विजेंदर सिंह ने भी भिवानी में बाढ़ के मुद्दे को उठाया।

गांव बलियाली में जमा पानी।

ओलिंपियन बॉक्सर विजेंदर ने शेयर की पोस्ट

भिवानी जिले के गांव कालुवास निवासी ओलिंपियन बॉक्सर विजेंदर सिंह ने हरियाणा भाजपा के स्टेट इंचार्ज डॉ. सतीश पूनिया से मुलाकात की। इस दौरान की फोटो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा कि उनसे मिलकर हरियाणा की बेहतरी के लिए तथा मेरे जिले भिवानी में बाढ़ की स्थिति से उनको अवगत करवाया।

बॉक्सर विजेंदर सिंह ने सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट

बॉक्सर विजेंदर सिंह ने सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट

बवानीखेड़ा नगर पालिका चेयरमैन ने किया दौरा बवानीखेड़ा नगर पालिका चेयरमैन सुंदर अत्री ने बवानीखेड़ा कस्बे के दादी गोरी मंदिर, हांसी चुंगी मोड़, जमालपुर रोड आदि स्थानों पर जाकर पाइप लाइन और मोटर की व्यवस्था करके जल निकासी की व्यवस्था करवाई। साथ ही कहा कि जलभराव वाले स्थानों पर जरूरतमंद लोगों के लिए रहने की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही जरूरतमंदों के भोजन की भी व्यवस्था की जाएगी।

जलभराव के बाद लोगों से मिलने पहुंचे बवानीखेड़ा नगर पालिका चेयरमैन सुंदर अत्री

जलभराव के बाद लोगों से मिलने पहुंचे बवानीखेड़ा नगर पालिका चेयरमैन सुंदर अत्री

बलियाली के स्टेडियम में भरा पानी भिवानी के गांव बलियाली के गांव ही नहीं स्टेडियम में पानी भर गया है। जिसके कारण यहां खिलाड़ियों के खेलने के लिए भी स्थान नहीं बचा। इधर, गांव की पंचायत सिंचाई विभाग से मोटर और पाइप मांग रही है। अगर पंचायत को जल्द पाइप और मोटर नहीं मिली तो गांव की एक बस्ती में भी पानी घुस जाएगा। गांव बलियाली में जलभराव के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।



Source link