ईद के जुलूस में भगवा ध्वज पर इस्लाम जिंदाबाद लिखा: खंडवा में हिंदू संगठन बोले- डीजे पर पाक आर्मी के गाने भी बजाए; केस दर्ज – Khandwa News

ईद के जुलूस में भगवा ध्वज पर इस्लाम जिंदाबाद लिखा:  खंडवा में हिंदू संगठन बोले- डीजे पर पाक आर्मी के गाने भी बजाए; केस दर्ज – Khandwa News



हिंदू संगठनों ने कोतवाली थाने पर विरोध जताया। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया।

खंडवा में शुक्रवार को निकले ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला सामने आया। हिंदूवादी संगठनों का आरोप है कि जुलूस में भगवा ध्वज पर काले रंग से “इस्लाम जिंदाबाद” लिखा गया और तालिबानी झंडे फहराए गए। जुलूस के दौरान डीजे पर पाक आ

.

घटना के बाद शुक्रवार रात हिंदू संगठन के लोगों ने शिकायत दर्ज कराई। अशोक पालीवाल, अनीस अरझरे, माधव झा, संकेत जोशी और मोनू गौर सहित कई लोग कोतवाली पहुंचे। यहां सीएसपी अभिनव बारंगे और एसडीएम बजरंग बहादुर के सामने विरोध जताया। उन्होंने कहा कि इंदौर में पुलिस ने इस तरह के झंडे-बैनर हटाकर कार्रवाई की थी, लेकिन खंडवा में पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में यह सब हुआ, फिर भी किसी पर कार्रवाई नहीं हुई। संगठनों ने मांग की कि शहर की शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कदम उठाए जाएं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

कोतवाली पुलिस ने बताया कि 2-3 अज्ञात लोगों ने ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान भगवा झंडा हाथ में लेकर उस पर काले रंग से “इस्लाम जिंदाबाद” लिखकर फहराया। फरियादी अभिषेक तिवारी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।



Source link