उमरिया में श्रद्धालुओं ने कुंड में की विसर्जित गणेश प्रतिमाएं: थाना और चौकी क्षेत्रों में 30 जवान तैनात; नगर में निकला चल समारोह – Umaria News

उमरिया में श्रद्धालुओं ने कुंड में की विसर्जित गणेश प्रतिमाएं:  थाना और चौकी क्षेत्रों में 30 जवान तैनात; नगर में निकला चल समारोह – Umaria News


कुंड में प्रतिमाओं का विसर्जन करते श्रद्धालु।

उमरिया जिले में शनिवार की शाम से गणेश विसर्जन का कार्यक्रम शुरू हुआ। जिला मुख्यालय के साथ पाली, नौरोजाबाद, मानपुर और चंदिया में श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया।

.

गणेश उत्सव समिति के सदस्यों ने प्रशासन की ओर से बनाए गए कुंड में प्रतिमाओं का विसर्जन किया। गणेश पंडाल से शुरू हुआ जुलूस नगर भ्रमण के बाद विसर्जन स्थल पर पहुंचा। नगर पालिका और नगर परिषद ने कुंड के पास टेबल की व्यवस्था की थी।

विसर्जन कुंड स्थल पर पहुंचे श्रद्धालु।

परिवार और समिति के सदस्यों ने भगवान गणेश की आरती के बाद प्रतिमाओं का विसर्जन किया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस, राजस्व विभाग और एसडीईआरएफ की टीमें मौजूद थीं। एसडीईआरएफ अधिकारी राहुल साहू ने बताया कि थाना और चौकी क्षेत्रों में 30 जवान तैनात किए गए थे।

श्रद्धालु नृत्य और गायन करते हुए कुंड तक पहुंचे। घरों में स्थापित प्रतिमाओं का भी परिवार के सदस्यों ने बच्चों के साथ विसर्जन किया। कुंड पर नगर परिषद के कर्मचारी भी मौजूद रहे।

विसर्जन की अन्य तस्वीरें…



Source link