SA20 से सभी भारतीय नजरअंदाज, ऑक्शन लिस्ट से क्यों हो गया पत्ता साफ, ग्रीम स्मिथ ने खोला पूरा राज

SA20 से सभी भारतीय नजरअंदाज, ऑक्शन लिस्ट से क्यों हो गया पत्ता साफ, ग्रीम स्मिथ ने खोला पूरा राज


SA20: साउथ अफ्रीका टी20 लीग की तैयारियां चरम पर हैं. 9 सितंबर से इस लीग के ऑक्शन का आगाज हो जाएगा. ऑक्शन में शामिल होने वाले प्लेयर्स की फाइनल लिस्ट भी सामने आ चुकी है. लेकिन इस लिस्ट में उन 13-14 भारतीय प्लेयर्स का नाम नहीं है जिन्होंने रजिस्ट्रेशन कराया था. पिछले साल दिनेश कार्तिक इस विदेशी लीग में खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे. लेकिन इस बार किसी भारतीय पर बोली नहीं लगेगी. दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग के कमिश्नर ग्रीम स्मिथ ने इसका राज खोल दिया है. 

किन-किन भारतीय प्लेयर्स ने कराया था रजिस्ट्रेशन?

मडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक SA20 लीग के ऑक्शन के लिए लगभग 13 भारतीय क्रिकेटरों ने नाम दिया था. इस लिस्ट में पीयूष चावला, सिद्धार्थ कॉल, अंकित राजपूत, सरुल कंवर, अनुरीत सिंह, अंसारी मारूफ, महेश अहीर, निखिल जागा, मोहम्मद फैद, केएस नवीन, इमरान खान, वेंकटेश गलीपेली और अतुल यादव के नाम थे. अब फाइनल लिस्ट में इनमें से एक भी प्लेयर का नाम नहीं है.

Add Zee News as a Preferred Source


क्या बोले ग्रीम स्मिथ?

ग्रीम स्मिथ ने मीडिया से बातचीत के दौरान इस मुद्दे पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा, ‘सबसे बड़ी बात है कि भारतीय खिलाड़ियों की स्थिति अस्थिर रहती है. इस बात पर सब कुछ निर्भर रहता है कि कौन संन्यास ले रहा है और कौन उपलब्ध है. मुझे लगता है कि नीलामी में 13 या 14 भारतीय खिलाड़ी थे.’

ये भी पढे़ं.. 339 मैच और 0 शतक… एक नर्वस नाइंटीज बना ‘श्राप’, पूरे करियर शतकों को तरसा महान क्रिकेटर, 4000 रनों में सिमटा करियर

800 खिलाड़ियों ने दिया था नाम

उन्होंने अपने यहां की ऑक्शन प्रकिया समझाते हुए कहा, ‘हमारी ऑक्शन लिस्ट में 800 से ज्यादा नाम थे. जिसे हम फ्रेंचाइजियों को भेजते हैं और फिर वे हमें अपनी शॉर्ट लिस्ट वापस भेजते हैं. इसके बाद हम फिर से एक शॉर्ट लिस्ट या फाइनल लिस्ट जारी करते हैं और उसे ही ऑक्शन में इस्तेमाल किया जाता है.’ इसके अलावा ग्रीम स्मिथ ने सौरव गांगुली के प्रिटोरिया कैपिटल्स के कोच बनने का मुद्दा भी छेड़ा. उन्होंने कहा कि उनके जैसा कोच पाना काफी रोमांचक है.



Source link