25 साल में पहली बार… डोनाल्ड ट्रंप उठाएंगे यूएस ओपन फाइनल का लुत्फ

25 साल में पहली बार… डोनाल्ड ट्रंप उठाएंगे यूएस ओपन फाइनल का लुत्फ


Last Updated:

Donald Trump attend US Open mens final: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूएस ओपन फाइनल को देखने के लिए आर्थर ऐश स्टेडियम जाएंगे. यानिक सिनर और कार्लोस अल्कारेज के बीच यूएस ओपन मेंस सिंगल का फाइनल भारतीय समय…और पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप यूएस ओपन फाइनल मैच में स्टेडियम में रहेंगे मौजूद.
नई दिल्ली. वर्ल्ड नंबर वन इटली के टेनिस खिलाड़ी यानिक सिनर और स्पेन के कार्लोस अल्कारेज के बीच यूएस ओपन मेंस सिंगल्स का फाइनल आज देर रात खेला जाएगा. इस मैच को देखने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आर्थर ऐश स्टेडियम में मौजूद रहेंगे.पिछले 25 साल में ऐसा पहली बार होगा जब यूएस ओपन में राष्ट्रपति मैच देखने जा रहे हैं. मौजूदा चैंपियन सिनर ने सेमीफाइनल में 25वीं वरीयता प्राप्त कनाडा के फेलिक्स ओजार एलियासीम को 4 सेटों तक चले मैच में 6-1, 3-6, 6-3, 6-4 से हराया वहीं पहले सेमीफाइनल में अल्कारेज ने पूर्व नंबर वन सबियाई दिग्गज नोवाक जोकोविच को सीधे सेटों में 6-4, 7-6(4), 6-2 से हराया.

एपी की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) रविवार को कार्लोस अल्कारेज और यानिक सिनर (Jannik Sinner) के बीच होने वाले यूएस ओपन पुरुष एकल फाइनल को आर्थर ऐश स्टेडियम में रोलेक्स के सुइट से मैच देखेंगे. ऐसा बहुत कम ही देखा गया है कि यूएस ओपन में राष्ट्रपति मैच देखने के लिए जाते हैं. इससे पहले साल 2000 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन भी यूएस ओपन मैच देखने के लिए टेनिस स्टेडियम पहुंचे थे. ट्रंप 10 साल पहले साल 2015 में अपनी पत्नी मेलानिया के साथ यूएस ओपन का मैच देखने के लिए पहुंचे थे. वह स्विस घड़ी निर्माता के गेस्ट के रूप में भाग लेंगे.

सिनर बनाम अल्कारेज की यह 15वीं भिड़ंत है
यूएस ओपन मेंस सिंगल्स का फाइनल भारतीय समय के मुताबिक रात 11:30 बजे से खेला जाएगा. सिनर और अल्कारेज के बीच यह 15वीं भिड़ंत है. इससे पहले दोनों ओवरऑल 14 बार टकरा चुके हैं जहां अल्कारेज ने 9 मैचों में जीत दर्ज की है वहीं सिनर को पांच मुकाबलों में सफलता हाथ लगी है.अल्कारेज इस समय वर्ल्ड के नंबर दो टेनिस खिलाड़ी हैं वहीं सिनर की रैंकिंग वर्ल्ड में नंबर वन है.

बिना कोई सेट गंवाए फाइनल में अल्कारेज
कार्लोस अल्करेज मौजूदा यूएस ओपन ग्रैंड स्लैम में अभी तक एक भी सेट हारे बिना फाइनल में पहुंचे हैं. उन्होंने पांच मैचों में किसी भी खिलाड़ी के खिलाफ एक सेट नहीं गंवाया. उनके पास 22 साल की उम्र में अपने करियर का छठा ग्रैंडस्लैम जीतने का सुनहरा मौका है. दूसरी ओर 24 साल के सिनर लगातार दूसरे साल यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचे हैं. सिनर की नजर इस साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम ट्रॉफी जीतने पर है.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

25 साल में पहली बार… डोनाल्ड ट्रंप उठाएंगे यूएस ओपन फाइनल का लुत्फ



Source link