दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 3 मैचों की सीरीज में आखिरी वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 342 रनों के रिकॉर्ड अंतर से करारी शिकस्त दी. 7 सितंबर को खेले गए तीसरे वनडे मैच में इंग्लैंड की टीम ने ही नहीं बल्कि जो रूट ने बेहतरीन पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया. उन्होंने अपने वनडे करियर का 19वां शतक जड़ते हुए पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम की बराबरी कर ली.
अफ्रीका ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 414/4 का विशाल लक्ष्य खड़ा कर दिया. इंग्लैंड की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज जेमी स्मिथ ने 48 गेंदों में 62 रनों की पारी खेलते हुए 9 चौके और 1 छक्के जड़े. हालांकि, उनके साथी बल्लेबाजी बेन डकेट
कुछ खास नहीं कर सके. उसके बाद जो रूट ने 96 गेंदों पर शानदार 6 चौकों की मदद से 100 रनों की पारी खेली. पारी को आगे बढ़ाते हुए जैकब बेथेल ने शानदार 110 रनों की पारी खेलते हुए 13 चौके और 3 छक्के लगाए. जोस बटलर के 62 रनों के योगदान से इंग्लैंड ने 414 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम महज 72 रनों पर ऑलआउट होकर इतिहास का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया. ये वनडे क्रिकेट इतिहास की अभी क की सबसे बड़ी हार थी.
रूट ने किया इतिहास कायम
रूट ने शतक जड़ते ही बाबर के 19 वनडे शतक के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. उन्होंने अपना शतक जड़ने में 95 गेंदों का सामना किया. रूट इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले वनडे खिलाड़ी हैं. वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा ने अपने वनडे करियर में 19 शतक बनाए हैं और महेला जयवर्धने ने भी 19 शतक बनाए हैं. रूट ने अपना शतक 172वीं पारी में बनाया. जबकि बाबर ने मात्र 131 पारियों की मदद से ये कारनामा किया था.
ये भी पढ़ें: 17 साल की उम्र में कायम किया था ‘महारिकॉर्ड’ आज भी है अटूट, 24 साल पहले बांग्लादेशी क्रिकेटर ने रचा था इतिहास
रूट का वनडे करियर
रूट ने अपने वनडे करियर में खेले 183 मैचों की 172 पारियों में 49.78 की बेहतरीन औसत से 7301 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 19 शतक और 43 अर्धशतक जड़े हैं. उनके अभी तक के वनडे करियर के दौरान उच्चतम स्कोर 166 रनों का रहा है.