अवैध शराब बिक्री से परेशान महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंचीं: हरदा में बोलीं- पति लाड़ली बहना की राशि भी छीन लेते हैं; एसपी ऑफिस घेरने की तैयारी – Harda News

अवैध शराब बिक्री से परेशान महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंचीं:  हरदा में बोलीं- पति लाड़ली बहना की राशि भी छीन लेते हैं; एसपी ऑफिस घेरने की तैयारी – Harda News


हरदा जिले के हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम मालकुंड में अवैध शराब बिक्री के विरोध में महिलाएं सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचीं। जयस संगठन के साथ पहुंची महिलाओं ने एसपी के नाम ज्ञापन सिटी कोतवाली टीआई रोशनलाल भारती को सौंपा।

.

महिलाओं ने बताया कि गांव में चार लोग बिना लाइसेंस के खुलेआम शराब बेच रहे हैं। सार्वजनिक नल के पास शराब की दुकान होने से महिलाओं को पानी भरने में परेशानी होती है। शराबी उनके साथ गाली-गलौज और हुड़दंग करते हैं।

एक स्थानीय युवक ने बताया कि शराबी पति अपनी पत्नियों की लाड़ली बहना योजना की राशि भी छीन लेते हैं। राशि नहीं देने पर महिलाओं को सड़क पर अपमानित किया जाता है। नशे में युवक नर्मदा नदी में खतरनाक तरीके से मस्ती करते हैं।

सर्व आदिवासी महिला संगठन की जिलाध्यक्ष राखी करोची ने कहा कि शराब की वजह से घरों में रोज झगड़े होते हैं। मुख्यमंत्री ने नर्मदा किनारे के गांवों में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाई है। टीआई भारती ने शिकायत पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो सर्व आदिवासी महिला संगठन और जयस एसपी कार्यालय का घेराव करेंगे।

देखिए तस्वीरें…



Source link