केंद्रीय मंत्री सिंधिया का 10-11 सितंबर को अशोकनगर दौरा: कलेक्टर ने टीएल में सड़क-पुलिया मरम्मत समेत तैयारियों के निर्देश – Ashoknagar News

केंद्रीय मंत्री सिंधिया का 10-11 सितंबर को अशोकनगर दौरा:  कलेक्टर ने टीएल में सड़क-पुलिया मरम्मत समेत तैयारियों के निर्देश – Ashoknagar News


अशोकनगर कलेक्ट्रेट में सोमवार को आयोजित टीएल बैठक में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आगामी दौरे की तैयारियों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने 10 और 11 सितंबर को होने वाले दौरे की तैयारियों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

.

इसके अलावा बारिश से क्षतिग्रस्त हुए पुल-पुलियों और सड़कों की मरम्मत 15 सितंबर से शुरू करने के आदेश दिए गए। साथ ही जर्जर भवनों को नियमानुसार गिराने की कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

आगामी त्योहारों, विशेषकर नवरात्रि के मद्देनजर तहसील स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था की बैठकें आयोजित करने को कहा गया। स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित स्वदेशी उत्पादों की बिक्री की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त पत्रों, मुख्यमंत्री की घोषणाओं के क्रियान्वयन और केंद्रीय मंत्री के जनसुनवाई कार्यालय से प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई। मुक्तिधामों की सड़कों की मरम्मत, समग्र आईडी, आधार ई-केवायसी और सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी विभागीय निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।



Source link