टेलीग्राम पर फर्जी ट्रेडिंग का खेल: देवास और राजस्थान से 4 आरोपी पकड़े, 8.56 लाख रुपए और 16 एटीएम कार्ड जब्त – Dewas News

टेलीग्राम पर फर्जी ट्रेडिंग का खेल:  देवास और राजस्थान से 4 आरोपी पकड़े, 8.56 लाख रुपए और 16 एटीएम कार्ड जब्त – Dewas News


देवास पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक पुनीत मेहलोद के निर्देश में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन साइबर’ के तहत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

.

मामला 16 जुलाई 2025 का है, जब हाटपीपल्या निवासी हरिओम पाटीदार ने 9.30 लाख रुपए की साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में पता चला कि आरोपी टेलीग्राम पर ग्रुप बनाकर स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देते थे। वे किराए पर लिए गए बैंक खातों का इस्तेमाल कर लोगों से पैसे ऐंठते थे।

राजस्थान से चार आरोपियों को पकड़ा पुलिस ने देवास स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एक खाते की जांच की। खाताधारक निखिल से पूछताछ में पता चला कि उसने अपना खाता राजस्थान के कुछ लोगों को किराए पर दिया था। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने देवास और राजस्थान से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

आरोपियों से पूछताछ कर रही पुलिस गिरफ्तार आरोपियों में बीकानेर के राजेंद्र और रितेश स्वामी, जयपुर के विवेक कश्यप और देवास के निखिल सिंह शामिल हैं। आरोपियों से 8.56 लाख रुपए नकद, 16 एटीएम कार्ड, 12 सिम कार्ड, 5 पासबुक और 5 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।



Source link