बारिश के बीच बादशाह और राजा का भव्य मिलन: आतिशबाजी और फूलों की वर्षा से गूंजा शहर, जुलूस के दौरान विवाद – Chhindwara News

बारिश के बीच बादशाह और राजा का भव्य मिलन:  आतिशबाजी और फूलों की वर्षा से गूंजा शहर, जुलूस के दौरान विवाद – Chhindwara News


छिंदवाड़ा में गणेश उत्सव के दौरान शहर में सबसे बड़ा आकर्षण लालबाग के बादशाह और मोहन नगर के राजा का मिलन होता है। सोमवार की शाम प्रेस कॉम्प्लेक्स के सामने दोनों प्रतिमाओं का ऐतिहासिक मिलन हुआ, लेकिन इस बार बारिश ने रंग में भंग डाल दिया। फिर भी हजारों

.

बारिश से बचते हुए भी लोग उत्साह के साथ शामिल हुए। मिलन के दौरान दोनों समितियों ने शानदार आतिशबाजी की और एक-दूसरे पर फूलों की वर्षा कर शहर को उत्सवमय बना दिया। छिंदवाड़ा के लिए यह पल यादगार बन गया, जिसे देखने के लिए लोग उमड़ पड़े।

मोहन नगर का राजा

लाल बाग के बादशाह और मोहन नगर के राजा का मिलन

लाल बाग के बादशाह और मोहन नगर के राजा का मिलन

लालबाग के बादशाह की समिति का लाइव ऑर्केस्ट्रा, युवाओं में दिखा जोश लालबाग के बादशाह की समिति नवयुवक मंडल ने इस बार विसर्जन यात्रा में लाइव ऑर्केस्ट्रा का आयोजन कर धमाल मचा दिया। प्रशासन द्वारा डीजे में तेज आवाज पर प्रतिबंध लगाने के बावजूद समिति ने लाइव संगीत का सहारा लिया। बड़ी संख्या में युवा झूमते नजर आए और उत्सव का अलग ही रंग देखने को मिला।

बारिश के बीच पहुंचे हजारों श्रद्धालु

बारिश के बीच पहुंचे हजारों श्रद्धालु

मोहन नगर के राजा की इलेक्ट्रिक आतिशबाजी ने मोहा ध्यान मोहन नगर के राजा ने फब्बारा चौक पर इलेक्ट्रिक आतिशबाजी कर माहौल को और भी रोमांचक बना दिया। राजा को देखने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। विशेष आकर्षण तब बना जब मिलन के समय राजा की प्रतिमा हाइड्रोलिक तरीके से ऊपर उठी। इसे देखकर लोग रोमांचित हो उठे और उत्सव का आनंद दोगुना हो गया।

जुलूस के दौरान पुलिस रही चौकस

जुलूस के दौरान पुलिस रही चौकस

विसर्जन जुलूस में चाकू मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने पकड़ा आरोपी विसर्जन यात्रा के दौरान भक्तों के बीच झूमते समय एक युवक के पास चाकू मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद यातायात निरीक्षक राकेश तिवारी ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को पकड़ लिया। उसे कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। जुलूस में शामिल लोगों ने युवक को चाकू के साथ देखा था, जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

लाल बाग के बादशाह

लाल बाग के बादशाह



Source link