सैंड्रो टोनाली के इंजरी टाइम गोल से इटली ने इजराइल को 5-4 से हराया

सैंड्रो टोनाली के इंजरी टाइम गोल से इटली ने इजराइल को 5-4 से हराया


Last Updated:

Football world cup qualifier: सैंड्रो टोनाली के अंतिम मिनट के गोल से इटली ने इजराइल को 5-4 से हराया, क्वालीफाई की उम्मीदें कायम. कोसोवो, डेनमार्क, क्रोएशिया जीते.

सैंड्रो टोनाली के इंजरी टाइम गोल से इटली ने इजराइल को 5-4 से हरायासैंड्रो टोनाली
डेब्रेसेन (हंगरी): सैंड्रो टोनाली के इंजरी टाइम में किए गए गोल की मदद से इटली ने यूरोपीय फुटबॉल विश्व कप क्वालीफाइंग में सोमवार को इजराइल के खिलाफ नौ गोल वाले रोमांचक मुकाबले में 5-4 से जीत हासिल की.

इस तरह से इटली ने अगले साल उत्तरी अमेरिका में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा.

जून में नॉर्वे से 3-0 की हार के बाद इटली का क्वालीफिकेशन अभियान मुश्किल में पड़ गया था. उसकी मुश्किल तब और बढ़ गई थी जब तटस्थ स्थल हंगरी में खेले गए मैच में इजराइल ने दो गोल की बढ़त हासिल कर ली थी.

इटली ने मोइज़ कीन के दो गोल की मदद से बराबरी की. इसके बाद 59वें मिनट में माटेओ पोलिटानो ने माटेओ रेटेगुई ने इटली को बढ़त दिलाई और जियाकोमो रास्पाडोरी ने चौथा गोल किया, लेकिन इजराइल ने दो मिनट में दो गोल करके स्कोर 4-4 से बराबर कर दिया. उसकी तरफ से डोर पेरेट्ज ने दो गोल किए.

इसके बाद टोनाली ने खेल समाप्ति से एक मिनट पहले गोल करके इटली को पूरे अंक दिलाए.

यूरोपीय क्वालीफाइंग के अन्य मैच में कोसोवो ने स्वीडन को 2-0 से, स्विट्जरलैंड ने स्लोवेनिया को 3-0 से, डेनमार्क ने यूनान को 3-0 से, स्कॉटलैंड ने बेलारूस को 2-0 से और क्रोएशिया ने मोंटेनेग्रो को 4-0 से हराया.

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें

homesports

सैंड्रो टोनाली के इंजरी टाइम गोल से इटली ने इजराइल को 5-4 से हराया



Source link