खरगोन में जमीन विवाद में दरांते से पत्नी पर हमला: बचाव करने आई 24 वर्षीय बेटी घायल, हालत गंभीर; इंदौर अस्पताल में भर्ती – Khargone News

खरगोन में जमीन विवाद में दरांते से पत्नी पर हमला:  बचाव करने आई 24 वर्षीय बेटी घायल, हालत गंभीर; इंदौर अस्पताल में भर्ती – Khargone News


खरगोन जिले के सनावद में जमीन बेचने को लेकर एक परिवार में विवाद हो गया। सोमवार रात को साला गांव में लोकेंद्र सिंह ने अपनी पत्नी पर दरांते से हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने आई 24 वर्षीय बेटी प्रियल को पीठ में दरांता लग गया।

.

घायल प्रियल को परिजन और ग्रामीण सिविल अस्पताल सनावद लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने इंदौर रेफर कर दिया। वहां उसका इलाज जारी है।

एसडीओपी अर्चना रावत और टीआई आरएस ठाकुर ने अस्पताल पहुंचकर युवती के बयान दर्ज किए। टीआई ठाकुर ने बताया कि बयान में युवती ने पारिवारिक विवाद की बात कही है। पिता द्वारा मां पर हमला करते समय बीच-बचाव में वह घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी लोकेंद्र को राउंडअप कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।



Source link