खतरे में भुवनेश्वर का रिकॉर्ड, ये दो दिग्गज देंगे पछाड़, एक तो है दुनिया का नंबर 1 गेंदबाज

खतरे में भुवनेश्वर का रिकॉर्ड, ये दो दिग्गज देंगे पछाड़, एक तो है दुनिया का नंबर 1 गेंदबाज


एशिया कप 2025 का आगाज हो चुका है. अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम ने हांगकांग को पहले मुकाबले में बुरी तरह से हरा दिया है. एशिया कप इतिहास में कई ऐसे रिकॉर्ड हैं, जिनको तोड़ना तो दूर उनके आसपास भटकना भी आसान नहीं, लेकिन कुछ रिकॉर्ड ऐसे भी हैं, जो कि इस साल आयोजित एशिया कप में टूट सकते हैं. हम बात कर रहे हैं एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट झटकने के रिकॉर्ड के बारे में. ये रिकॉर्ड भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज ‘स्विंग के राजकुमार’ भुवनेश्वर कुमार के पास है. देखना दिलचस्प होगा इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड को इस सीजन में कौन तोड़ता है. इस रेस में 2 खिलाड़ी शामिल हैं. 

भुवनेश्वर कुमार हैं नंबर 1
नंबर 1 पर भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज अपनी धारदार गेंदबाजी से तबाही मचाने वाले भुवनेश्वर कुमार का नाम आता है. कुमार ने अपने टी20 एशिया कप के करियर में खेले 6 मैचों की 6 पारियों में 5.34 की  इकोनॉमी से 13 विकेट झटके हैं. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5 विकेट लेकर 25 रनों का रहा है. 

ये भी पढ़ें: उंगली से लेकर पैर में था भीषण दर्द, अय्यर ने बताई आपबीती,  एशिया कप के दौरान खोली पोल 

Add Zee News as a Preferred Source


राशिद खान 

अफगानिस्तान के फिरकी गेंदबाज राशिद खान ने अपने एशिया कप करियर में 8 मैच खेले हैं. 8 मैचों की 8 पारियों में राशिद ने 6.61 की इकोनॉमी से 11 विकेट लिए हैं. उनके पास इस बार सबसे ज्यादा विकेट झटकने का सुनहरा मौका है. इस बार वो भुवनेश्वर को इस मामले में पीछे छोड़ सकते हैं.

हार्दिक पांड्या

भारत के बेहतरीन ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी इस मामले में भुवनेश्वर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. पांड्या ने अभी तक के एशिया कप के करियर में 8 मैचों की 8 पारियों में 7.01 की इकोनॉमी से 11 विकेट लिए हैं.  वो राशिद खान के साथ इस मामले में दूसरे नंबर पर बने हुए हैं. इस सीजन हार्दिक भुवनेश्वर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. 



Source link