मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड को प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट टूरिज्म बोर्ड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। दिल्ली में यह अवॉर्ड केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया। दिल्ली के ली मेरिडियन में हुए इंडिया ट्रैवल अवॉर्ड्स 2025 समारोह में
.
इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मान ने भारत के पर्यटन क्षेत्र में नवाचार, उत्कृष्टता और सतत विकास को लेकर मध्यप्रदेश की अग्रणी भूमिका को रेखांकित किया है।
पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा, यह सम्मान मध्यप्रदेश की जनता और यहां की संस्कृति के गौरव का प्रतीक है। प्रदेश की धरोहर, प्राकृतिक संपदा और लोकपरंपराओं को विश्वस्तर पर पहचान दिलाने के लिए हम लगातार प्रयासरत हैं। यह अवॉर्ड हमें और ऊर्जा देता है कि हम पर्यटन को न केवल राज्य की पहचान, बल्कि रोजगार और आत्मनिर्भरता का मज़बूत साधन भी बनाएं।
महिलाओं को भी नए अवसर दिए जा रहे अपर मुख्य सचिव शिवशेखर शुक्ला ने कहा कि यह अवॉर्ड हमारी टीम की साझा मेहनत और विजन का परिणाम है। हमारा लक्ष्य सिर्फ नए पर्यटन स्थल बनाना नहीं है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देना, महिलाओं को नए अवसर प्रदान करना, हमारी संस्कृति और परंपराओं को संजोना, प्राकृतिक धरोहर को बचाना और पर्यटन को सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ाना है।
यह सम्मान हमें और प्रेरित करता है कि हम हृदय प्रदेश, मध्य प्रदेश को ऐसा खास पर्यटन स्थल बनाएं, जहां परंपरा, प्रकृति और आधुनिकता एक साथ दिखाई दें।