विदिशा में सीनियर सिटिजन पुलिस पंचायत ने सुलझाए मामले: परिवारिक कलह से लेकर सूदखोरी तक की शिकायतों का पुलिस ने किया निराकरण – Vidisha News

विदिशा में सीनियर सिटिजन पुलिस पंचायत ने सुलझाए मामले:  परिवारिक कलह से लेकर सूदखोरी तक की शिकायतों का पुलिस ने किया निराकरण – Vidisha News


विदिशा में पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देश पर गठित सीनियर सिटिजन पुलिस पंचायत बुजुर्गों की समस्याओं को सुलझा रही है। मंगलवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे की अध्यक्षता में पंचायत की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान बुजुर्गों ने अपने व्

.

गंज बासौदा के एक बुजुर्ग ने 7 साल पहले 33,000 रुपए में 2 किलो चांदी के गहने गिरवी रखे थे। उन्होंने ब्याज समेत चुका ये राशि चुका दी। अब गहने मांगने पर साहूकार गहने लौटाने से इनकार कर रहा है। पंचायत ने इस मामले को अगली सुनवाई के लिए आगे बढ़ा दिया।

एक दूसरे मामले में दवाइयों पर बुजुर्ग को दिलाई राहत एक वरिष्ठ दंपति को दवाइयों पर राहत मिली। पहले उन्हें मासिक 7,000 रुपए खर्च करने पड़ते थे, लेकिन पंचायत के कार्ड और मां मेडिकल के समझौते से उन्हें अब 20 प्रतिशत की छूट मिल रही है। इससे उन्हें हर महीने 1,500 रुपए की बचत हो रही है। पंचायत अन्य मेडिकल स्टोर्स के साथ भी समझौता करने की प्रक्रिया में है, जिससे और अधिक बुजुर्ग लाभान्वित होंगे।

नशेड़ी बेटे की शिकायत पर पुलिस ने की मदद पंचायत ने घरेलू विवादों में भी मदद की। एक बुजुर्ग ने नशेड़ी बेटे की शिकायत की, जिसे पुलिस और पंचायत की मदद से सुलझाया गया। वहीं, एक बुजुर्ग महिला की बहू के साथ विवाद भी पंचायत की समझाइश और परामर्श से हल हुआ। परिवार ने शांति से रहने की सहमति दी और बहू ने सास से क्षमा मांगी, जिससे परिवार के रिश्ते फिर से मधुर बने और बुजुर्ग महिला की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े।

सीनियर सिटिजन पंचायत में आए सभी बुजुर्गों कि शिकायतें सुनी गईं



Source link