शिवपुरी में पोहरी से कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह ने बुधवार को अपने कार्यालय पर प्रेसवार्ता कर भाजपा नेताओं और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जिले में भ्रष्टाचार चरम पर है, जनता की समस्याएं सुनने वाला कोई नहीं है, जबकि जनप्रतिनिधि और अधि
.
57 करोड़ रुपए के घोटाले का मुद्दा उठया कुशवाह ने नगर पालिका शिवपुरी में हुए 57 करोड़ रुपए के घोटाले का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यह बड़े नेताओं की अनुमति के बिना संभव नहीं था। उन्होंने पोहरी नगर परिषद में भी 10 करोड़ के घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि ग्रामीण परेशान हैं लेकिन जिम्मेदार मौन साधे हुए हैं।
कोलारस के जनप्रतिनिधियों पर भी साधा निशाना विधायक ने कोलारस क्षेत्र के नेताओं को घेरते हुए कहा कि वहां भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया है कि बदरवास जनपद के सदस्य तक इस्तीफा दे चुके हैं। खनन माफिया, जुआ-सट्टा और अवैध रेत कारोबार खुलेआम जनप्रतिनिधियों के संरक्षण में चल रहा है। उन्होंने कोलारस पुलिस पर भी सवाल उठाए और कहा कि कोलारस थाना क्षेत्र के बड़े चरस तस्कर को पकड़ने में असफल रही पुलिस, लेकिन उसे देहात पुलिस ने गिरफ्तार किया। वहीं, गांव-गांव शराब और नशे का कारोबार बेधड़क चल रहा है।
प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को घेरा कुशवाह ने शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री एवं ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जिले में हर ओर भ्रष्टाचार फैला है, लोग परेशान हैं, लेकिन मंत्री सिर्फ गलियों में घूमकर फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया में अपलोड करने तक सीमित हैं। 26 जनवरी को संजय कॉलोनी में रोड और स्ट्रीट लाइट लगाने की घोषणा की थी, लेकिन 15 अगस्त बीत जाने के बाद भी काम शुरू नहीं हुआ।
कुशवाह ने किसानों की बदहाली का मुद्दा भी रखा। उन्होंने कहा कि खाद के लिए किसान परेशान हैं, नामांतरण से लेकर बटांकन तक हर काम के लिए रिश्वत देनी पड़ रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर जिले की जनता की समस्याएं सुनने और समाधान करने वाला कौन है।
विधायक ने बताया कि शिवपुरी जिले में भ्रष्टाचार और नशाखोरी को बढ़ावा देने के खिलाफ जल्द ही पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी शिवपुरी पहुंचेंगे और इस मुद्दे को लेकर बड़ा आंदोलन करेंगे।