हनीमून यात्रा पर यूरोप की सैर कर चुके हैं रिंकू सिंह, खुद किया इस बात को कबूल

हनीमून यात्रा पर यूरोप की सैर कर चुके हैं रिंकू सिंह, खुद किया इस बात को कबूल


Last Updated:

बाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह एशिया कप में टीम इंडिया का हिस्सा हैं और दुबई में है . आज भारत एशिया कप में अपना पहला मैच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ खेलेगा. रिंकू सिंह मैदान पर उतरेंगे या नहीं इस ब…और पढ़ें

रिंकू सिंह का बड़ा खुलासा, शादी से पहले हनीमून पर जा चुके है यूरोप
नई दिल्ली. क्रिकेटर्स मैदान के बाहर क्या क्या करते हैं हर कोई ये जानने को बेताब रहता है, खास तौर वो खिलाड़ी थोड़ा स्टार स्टेटस रखता है तो फिर वो क्या पहनता है क्या खाता है किसके साथ वो रिलेशनशिप में है और कहां कहां घूमने जाता है ये सब अपने आप में खबर बन जाती है. ऐसे में अगर आपको ये पता चले कि कोई क्रिकेटर शादी से पहले ही हनीमून पर जा चुका है तो पल भर के लिए ही सहीं आप चौंक जरूर जाएंगे ये खबर तब और बड़ी बन जाएगी जब ये पता चले कि वो खिलाड़ी कुछ दिन में दूसरी लड़की से शादी करने वाला है. ये क्रिकेटर है रिंकू सिंह.

बाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह एशिया कप में टीम इंडिया का हिस्सा हैं और दुबई में है . आज भारत एशिया कप में अपना पहला मैच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ खेलेगा. रिंकू सिंह मैदान पर उतरेंगे या नहीं इस बात का फैसला तो मैच के दौरान ही होगा, लेकिन इससे पहले रिंकू सिंह का एक पॉडकास्ट के मैदान पर उतरे जहां उन्होंने अपनी हनीमून यात्रा के बारें में बात की.

शादी से पहेल रिंकू सिंह का हनीमून !

यूपी लीग में धमाल मचाने के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स का दबंग बल्लेबाज रिंकू सिंह समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ विवाह करने वाले है.शादी से ठीक पहले उन्होंने अपनी हनीमून यात्रा का जिक्र करके सबको चौंका जरूर दिया है . रिंकू ने एक पॉडकास्ट में बताया कि वे अपने दोस्त नीतीश राणा के हनीमून पर उनके साथ गए थे. रिंकू सिंह ने पूरी बात बताते हुए कहा कि ‘मैं पहले कभी इंडिया के बाहर नहीं गया था. भारत के बाहर लोग कैसे रहते हैं, क्या खाते हैं, यही जानने के लिए विदेश जाना मेरा सपना था’.रिंकू सिंह ने बताया कि ‘साल 2019 में जब नीतीश राणा की शादी हुई थी, तब वे अपने हनीमून पर मुझे और राहुल तेवतिया को यूरोप ले गए थे. नीतीशा चाहते थे कि मैं विदेशियों से बात करूं, वहां पर खाने का ऑर्डर भी मैं ही दूं और मैं वहां सोच रहा था कि इंग्लिश में कैसे सेंटेंस फ्रेम करूं. लेकिन जब मैं एक शॉप पर गया तो इशारा करके वहां ऑर्डर देता था. यानि दूसरे की शादी में अबदुल्ला दिवाना वाली कहावत रिंकू सिंह पर फिट बैठती है.

मैदान के बाद प्रिया-रिंकू सिंह की मैरेज

8 जून2025 वो तारीख थी जब रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई लखनऊ के सेंट्रम 5-स्टार होटल में हुई. इस शादी में क्रिकेटर से लेकर नेताओं तक कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं. इस कपल की शादी 18 नवंबर को वाराणसी के 5-स्टार होटल में होनी तय हुई थी, लेकिन रिंकू के बिजी शेड्यूल की वजह से शादी को पोस्टपोन कर दिया गया. रिंकू और प्रिया अगले साल 2026 में फरवरी में शादी कर सकते हैं. खेल के मैदान के धुरंधर और राजनीति के मैदान के धुरंधर के इस मिलन का फैंस को लंबे समय से इंतजार है.

homecricket

हनीमून यात्रा पर यूरोप की सैर कर चुके हैं रिंकू सिंह, खुद किया इस बात को कबूल



Source link