दतिया में धर्मकांटा सील: 650 किलो कम तौल, कलेक्टर ने नाप-तौल विभाग को कार्रवाई करने कहा था – datia News

दतिया में धर्मकांटा सील:  650 किलो कम तौल, कलेक्टर ने नाप-तौल विभाग को कार्रवाई करने कहा था – datia News



दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखडे के निर्देश पर जिले में वजन माप प्रणाली की सख्ती से जांच कराई गई। शिकायत मिलने पर एमपीडब्लूएलसी (वेयरहाउस) प्रांगण में पहुंची टीम ने धर्मकांटे की जांच की, जहां 650 किलो तक की कम तौल सामने आई। मामला उजागर होते ही हड़कंप मच

.

ट्रक चालक रोहित कुशवाहा ने तौल में गड़बड़ी की शिकायत कलेक्टर से की थी। इसके बाद तहसीलदार अंकुश कैम और नाप-तौल निरीक्षक आर.के. मिश्रा मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान कम वजन निकलने की पुष्टि हुई। बाद में सही तौल के लिए दूसरे धर्मकांटे पर माल तौलवाया गया, जहां वजन सही निकला।

अधिकारियों ने बताया कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर धर्मकांटे को विधिक माप विज्ञान अधिनियम, 2009 की धारा 30 के तहत सील कर दिया गया है।

कलेक्टर वानखडे ने कहा कि जिले में वजन माप की प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष हो, इसके लिए लगातार निरीक्षण किए जाएंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि वजन में गड़बड़ी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शिकायत पर तुरंत कार्रवाई होगी।



Source link