चोरी के पैसों से बाइक खरीदी, फिर चोरी करने आए: राघौगढ़ में पुलिस ने राजस्थान के तीन आरोपियों को पकड़ा; वाहन चेकिंग के लिए रोकी थी बाइक – Guna News

चोरी के पैसों से बाइक खरीदी, फिर चोरी करने आए:  राघौगढ़ में पुलिस ने राजस्थान के तीन आरोपियों को पकड़ा; वाहन चेकिंग के लिए रोकी थी बाइक – Guna News



जिले के राघौगढ़ की साड़ा कॉलोनी में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने राजस्थान के तीन आरोपियों को पकड़ा है। वह फिर से चोरी के इरादे से गुना आए थे। इसी दौरान वाहन चेकिंग करते समय पुलिस ने उन्हें पकड़ा। उनके कब्जे से चोरी के पैरों से खरी

.

राघौगढ़ पुलिस ने बताया कि SP अंकित सोनी के दिशा निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों लूट, चोरी, डकैती के मामलों में कार्यवाहियां करते हुए इस प्रकार के अपराधों के आए दिन खुलासे किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ASP मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन और एसडीओपी राघौगढ़ दीपा डोडवे के नेतृत्व में जिले के राघौगढ थाना प्रभारी TI जुबेर खान और उनकी टीम ने पिछले महीने हुई चोरी का खुलासा किया है।

बता दें कि जिले में यातायात नियमों का उल्‍लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही के लिए SP के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में वाहन चैकिंग की जा रही है। इसी दौरान राघौगढ़ थाने से पुलिस की एक टीम द्वारा साडा कॉलोनी ओव्‍हर ब्रिज के नीचे वाहन चैकिंग के दौरान एक संदिग्‍ध मोटर सायकिल सवार तीन व्‍यक्तियों को रोका। उनसे पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपने नाम साहिल पुत्र सरफराज खान उम्र 21 साल, अल्‍फेज पुत्र सिद्दीक खान उम्र 18 साल निवासी कसाई मौहल्‍ला छबड़ा जिला बांरा राजस्‍थान और आशु पुत्र शानू खान उम्र 40 साल निवासी कुम्‍हार मौहल्‍ला छबड़ा राजस्‍थान बताए।

पुलिस ने उनसे मोटर सायकिल के डॉक्यूमेंट्स मांगे, तो उनके पास कोई वैद्य दस्‍तावेज नहीं मिले। उनके संदिग्‍ध लगने पर बारीकी से पूछताछ की गई तो उनके द्वारा मोटर सायकिल चोरी के पैसों से खरीदना बताया। उन्होंने बताया कि आज से करीब एक महीने पहले उन तीनों के द्वारा ही साडा कॉलोनी में एचडीएफसी बैंक के पास के एक घर से 30 हजार रूपये नगदी और दो मोबाईल चोरी करना स्‍वीकार किया। चोरी के उन्‍हीं पैंसो से उनके द्वारा यह मोटर सायकिल खरीदी थी। आज भी वह तीनों राघौगढ़ चोरी के इरादे से ही आए थे।

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। राघौगढ थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी TI जुबेर खान, ASI सीताराम धुर्वे, प्रधान आरक्षक भप्‍पूलाल, आरक्षक अमित जाट, बलभद्र चौहान, अजय सिकरवार, मनोज सिकरवार, देवेंद्र नरूका, धर्मेंद्र रावत, दीपक राठौर, दीपक कुशवाह, सत्‍येन्‍द्र रावत, अवधेश शाक्‍य, हरवीर बागड़ी, जितेंद्र रावत और साइबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



Source link