Kitchen Hacks: चावल को ऐसे करें स्टोर, सालों तक नहीं लगेंगे कीड़े, कमाल का है यह देसी जुगाड़!

Kitchen Hacks: चावल को ऐसे करें स्टोर, सालों तक नहीं लगेंगे कीड़े, कमाल का है यह देसी जुगाड़!


Last Updated:

How To Store Rice: अगर आप भी घर में चावल स्टोर करके रखते हैं और उसमें कीड़े पड़ जाते हैं तो अब केमिकल मत डालिएगा. इसके लिए घर में रखे कुछ मसाले ही कमाल कर देंगे. (रिपोर्ट:सावन पाटिल)

धान की खेती लगभग पूरी हो चुकी है. फसल तैयार है. जल्द ही बाजारों में नया चावल आ जाएगा. लोग खरीद कर चावल स्टोर करेंगे. किसान भी धान की फसल घर में स्टोर करेंगे. लेकिन, कई बार नमी के कारण धान या गेहूं में घुन लग जाता है. खासकर चावल में छोटे-छोटे कीड़े पड़ जाते हैं.

कई बार इन्हें हटाने के लिए लोग महंगे केमिकल का इस्तेमाल करते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं. लेकिन, अब इस परेशानी से बचने के लिए कोई खास रसायन खरीदने की जरूरत नहीं. इसके लिए घर में मौजूद कुछ साधारण चीजें चमत्कार कर सकती हैं.

एक्सपर्ट भावेश पटेल बताते हैं, इस आसान घरेलू नुस्खे से आप चावल में कीड़े और घुन को सदा के लिए अलविदा कह सकते हैं. यह तरीका प्राकृतिक है, सेफ है और सबसे बड़ी बात बहुत किफायती है. इसके लिए आपको अपने किचन में रखे कुछ मसाले और सामान्य सामग्री का इस्तेमाल करना होगा.

how to prevent bugs in rice, home remedies for white worms in rice, Rice preservation tips, how to store rice to avoid insects, neem and garlic for rice pests, Prevent rice bugs, चावल में कीड़े लगने से बचाव के उपाय, चावल स्टोर करने का सही तरीका, नीम और हींग से चावल की सुरक्षा, चावल में कीड़े मारने का घरेलू तरीका

इसके लिए हल्दी पाउडर, इलायची, लौंग, दालचीनी, पतला सूती कपड़ा, धागा या रबड़ बैंड लें. सबसे पहले एक पतला सूती कपड़ा लें. इसे साफ और अच्छे से धोकर सुखा लें. फिर इसे दो-तीन परतों में फोल्ड करके छोटे आकार में बनाएं. अब इस कपड़े के ऊपर थोड़ी हल्दी पाउडर, 2-3 इलायची, 4-5 लौंग और एक छोटा टुकड़ा दालचीनी रख दें. फिर कपड़े को अच्छी तरह से फोल्ड करके पोटली बना लें.

को फ्रेश रखने की टिप्स

पोटली को मजबूती से बंद करने के लिए आप धागा या रबड़ बैंड का उपयोग कर सकते हैं. ध्यान रहे कि मसाले पोटली के अंदर सुरक्षित रहें और कपड़े के बीच से बाहर न निकलें. इससे मसालों की खुशबू कंटेनर के अंदर पूरी तरह फैलेगी. अब जिस डब्बे या कंटेनर में आप चावल रखना चाहते हैं, उसमें इस पोटली को डाल दें.

यदि चावल ज्यादा हो, तो दो या तीन पोटली बना सकते हैं ताकि पूरी मात्रा अच्छी तरह से सुरक्षित रहे. हल्दी में प्राकृतिक एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं. यह कीड़ों को दूर भगाने का असर रखती है. इसके अलावा इलायची, लौंग और दालचीनी जैसी मसाले अपनी तेज और तीखी गंध के लिए प्रसिद्ध हैं.

कीट और घुन इन तेज खुशबू से बिलकुल नहीं सह पाते. इसलिए जब आप इन मसालों को पोटली में रखकर चावल के साथ डालते हैं, तो न केवल कीड़े चावल के पास नहीं आते बल्कि पूरी डिब्बी लंबे समय तक सुरक्षित रहती है.

how to prevent bugs in rice, home remedies for white worms in rice, Rice preservation tips, how to store rice to avoid insects, neem and garlic for rice pests, Prevent rice bugs, चावल में कीड़े लगने से बचाव के उपाय, चावल स्टोर करने का सही तरीका, नीम और हींग से चावल की सुरक्षा, चावल में कीड़े मारने का घरेलू तरीका

पोटली बहुत मोटी न बनाएं. हल्की पतली हो ताकि मसालों की गंध आसानी से बाहर आ सके. पोटली को नियमित रूप से चावल के डिब्बे में चेक करते रहें. आवश्यकता हो तो मसाले बदल दें. साफ-सफाई का ध्यान रखें. पुरानी पोटली गीली न हो जाएं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

चावल को ऐसे करें स्टोर, सालों तक नहीं लगेंगे कीड़े, कमाल का है यह देसी जुगाड़!



Source link