दमोह कलेक्टर मिशा सिंह ने केन-बेतवा परियोजना को लेकर फैल रही अफवाहों पर विराम लगाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि घटेरा क्षेत्र के डूब में आने की खबरें निराधार हैं।
.
जिले में इस परियोजना से जुड़ा कोई सर्वे कार्य नहीं चल रहा है। कलेक्टर ने बताया कि सर्वे तभी किया जाएगा जब नदी का जलस्तर कम होगा। इसके लिए संबंधित विभाग पहले सूचना और नोटिस जारी करेगा।
कलेक्टर ने कहा- अफवाहों पर ध्यान न दें
परियोजना का प्रस्ताव घटेरा से आगे की ओर है। दमोह जिले में अभी कोई गतिविधि शुरू नहीं हुई है। कलेक्टर ने लोगों से सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
भविष्य में यदि कोई कार्य होगा तो जिला प्रशासन की टीम मौके पर रहेगी। ग्रामीणों को समय पर सूचित किया जाएगा।
अधिकारी बोले- परियोजना का काम अभी नहीं हो रहा
केन-बेतवा लिंक परियोजना के कार्यपालन यंत्री ने बताया कि बरसात के कारण अभी कोई काम नहीं हो रहा है। नदी का जलस्तर कम होने के बाद ही सर्वे होगा। इसके बाद डीपीआर तैयार कर दिल्ली सरकार को भेजी जाएगी।