NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या: गूगल पर ‘आत्महत्या कैसे की जाए’ सर्च किया, पुलिस को सुसाइड नोट मिला – Maihar News

NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या:  गूगल पर ‘आत्महत्या कैसे की जाए’ सर्च किया, पुलिस को सुसाइड नोट मिला – Maihar News


.

यह सुसाइड नोट लिखकर मैहर जिले के अमरपाटन में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे 19 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे की है।

अमरपाटन थाना पुलिस के अनुसार, मृतक छात्र की पहचान स्वयम चौधरी के रूप में हुई। वह अमरपाटन निवासी ओम प्रकाश चौधरी का बेटा था। स्वयम अमरपाटन-सतना रोड स्थित राजा मैरिज गार्डन के पास रहकर पढ़ाई कर रहा था। शुक्रवार को उसने अपने कमरे में पंखे से चादर का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।

पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान यह सामने आया है कि स्वयम ने आत्महत्या से पहले गूगल पर कई बार “आत्महत्या कैसे की जाए” (how to commit suicide) सर्च किया था।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और फिर उसे परिजनों को सौंप दिया। पिता की सतना रोड पर ही कम्प्यूटर की दुकान है।

पुलिस को मिला सुसाइड नोट

10 सितंबर को था जन्मदिन, लेकिन नहीं मनाया

स्वयम ने सोशल मीडिया पर 2024 में यह आखिरी फोटो डाला था।

स्वयम ने सोशल मीडिया पर 2024 में यह आखिरी फोटो डाला था।

पुलिस के मुताबिक, स्वयम का 10 सितंबर को जन्मदिन था। इस बार उसने जन्मदिन नहीं मनाया था। पिता का नाम ओम प्रकाश गुप्ता और मां का नाम मीनाक्षी गुप्ता है। मीनाक्षी अमरपाटन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं। आठ साल पहले ओमप्रकाश से तलाक के बाद मीनाक्षी स्वयम के साथ दूसरे पति जितेंद्र आर्यन के साथ रहती थीं। स्वयम 12वीं पास कर चुका था। उसका अंतिम संस्कार प्रयागराज में होगा। वहीं सूचना मिलने के बाद पिता ओम प्रकाश सतना से पहुंचे।



Source link