Last Updated:
विश्व विजेता टीम के सदस्य रहे टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर यूसुफ पठान को गुजरात हाईकोर्ट से 440 वोल्ट का झटका लगा है. कोर्ट ने पठान कर याचिका को खारिज कर दिया है. कोर्ट ने आदेश दिया है कि टीएमसी के मौजूदा सांसद को यह जगह खाली करनी होगी क्योंकि यह संपत्ति नगर निगम की है.
यूसुफ पठान (Yusuf Pathan) ने 2012 में अस्तबल बनाने के लिए वडोदरा नगर निगम से प्लॉट मांगा था. वडोदरा नगर निगम ने प्लॉट का मूल्यांकन 57,270 रुपये प्रति वर्ग मीटर तय करते हुए बिना नीलामी के उसे बेचने का प्रस्ताव पारित किया था.लेकिन 2014 में राज्य सरकार ने पठान को प्लॉट आवंटित करने के वडोदरा नगर निगम के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया. हालांकि इतने साल तक प्लॉट पठान के कब्जे में रहा. जून 2024 में जब पठान पश्चिम बंगाल के बहरामपुर निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुने गए, तो वीएमसी के एक पार्षद ने पठान के इस प्लॉट पर कब्जे को लेकर आपत्ति जताई. इसके बाद वीएमसी ने उन्हें इस जगह को खाली करने का नोटिस जारी किया. जिसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया. यूसुफ पठान का घर वडोदरा के तंदलला इलाके में स्थित है.
न्यायमूर्ति मौना भट्ट ने पठान की याचिका खारिज कर दी
यूसुफ पठान ने इस प्लॉट को बाजार मूल्य पर खरीदने की इच्छा जताई, लेकिन वीएमसी ने उनकी याचिका का विरोध किया और कहा कि एक अंतरराष्ट्रीय हस्ती होने के नाते पठान से देश के कानूनों के प्रति अधिक जागरूक होने की उम्मीद की जाती है. सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति मौना भट्ट ने पठान की याचिका खारिज कर दी.अदालत की वेबसाइट पर अपलोड किए गए आदेश के मुताबिक, ‘याचिकाकर्ता को विचाराधीन भूखंड पर कब्जा करने का कोई अधिकार नहीं था, इसलिए निगम का यह तर्क कि याचिकाकर्ता ने विचाराधीन भूमि पर अतिक्रमण किया है, इस अदालत की राय में सही है.’ आदेश में कहा गया है, ‘यह अदालत ऐसा इसलिए भी कहती है क्योंकि बिना किसी प्रतिफल के या याचिकाकर्ता के पक्ष में आवंटन के किसी आदेश के याचिकाकर्ता द्वारा विचाराधीन भूमि पर कब्जा करना अनुचित होगा, और यह कार्रवाई चारदीवारी बनाकर अतिक्रमण के समान है.’
यूसुफ पठान को कोर्ट से लगा बड़ा झटका.
अधीर रंजन चौधरी को हराकर संसद पहुंचे यूसुफ पठान
यूसुफ पठान ने क्रिकेट की पिच पर पहली पारी खेलने के बाद राजनीति की पिच पर कदम रखा. उन्होंने पिछले साल राजनीति में कदम रखा जहां उन्होंने वेस्टबंगाल की बरहामपुर सीट से चुनाव लड़ा. टीएमएसी के टिकट पर पठान ने चुनाव लड़ा कांग्रेस के कद्दावर नेता अधीर रंजन चौधरी को हराया.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें