वरला/बलवाड़ी | वरला तहसील के दुगानी क्षेत्र से 700 से अधिक पदयात्री पावागढ़ के लिए रवाना हुए। पदयात्री 350 किमी की यात्रा 6 दिन में पूरी करेंगे। जय भद्रकाली मित्र मंडल दुगानी के तत्वावधान में यात्रा निकाली जा रही है। इसमें वरला तहसील क्षेत्र के आदिवा
.
नाना गिरासे व संतोष राठौड़ ने बताया प्रतिदिन 40 किमी की दूरी तय कर 6 दिन में पदयात्री पावागढ़ पहंुचेंगे। 7वें दिन माता के दर्शन करेंगे। इसमें क्षेत्र सहित राज्य व देश की उन्नति, सुख-समृद्धि, शांति-सद्भावना सहित अच्छी फसल की प्रार्थना करेंगे। रूपेश यादव ने बताया पदयात्रियों का जगह-जगह स्वागत किया गया। भोजन व रात्रि विश्राम की व्यवस्था माता के भक्त कर रहे है। रामचंद्र राठौर ने बताया पदयात्रियों में धारासिंह कानोजे, शांतिलाल भुगवाड़े, गुड़ा भुगवाड़े, जामसिंह भुगवाड़े, भानिया महाराज, भावसिंह आर्य, देशीराम रावत, विनेश भुगवाड़े, धारासिंह भुगवाड़े शामिल है।