संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत 14 सितंबर को दोपहर 2.30 बजे नर्मदा खंड सेवा संस्थान द्वारा ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित “कृपा सार” पुस्तक का विमोचन करेंगे।
.
यह पुस्तक पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल की लिखी हुई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, मंत्री विश्वास सारंग, राकेश शुक्ला, चैतन्य काश्यप आदि भी शामिल होंगे।
उधर, संघ प्रमुख की मौजूदगी के दौरान विश्व हिंदू परिषद की अखिल भारतीय लीगल सेल का दो दिवसीय चौथा अधिवेशन 13 और 14 सितंबर को मधुर मिलन गार्डन, पीपल्यापाला तालाब पर आयोजित किया जा रहा है। इसमें देश के अलग-अलग राज्यों से 250 से अधिक वरिष्ठ अधिवक्ता, सेवानिवृत्त न्यायाधीश, विधि विशेषज्ञ और विहिप के वरिष्ठ पदाधिकारी हिस्सा ले रहे हैं।