MP Weather: मध्य प्रदेश में आज से फिर तेज बारिश का दौर, इंदौर-जबलपुर समेत 8 जिले भीगेंगे, जानें बड़ा अपडेट

MP Weather: मध्य प्रदेश में आज से फिर तेज बारिश का दौर, इंदौर-जबलपुर समेत 8 जिले भीगेंगे, जानें बड़ा अपडेट


MP Weather: मध्य प्रदेश में बीते चार दिन से बारिश पर ब्रेक लगा है. ऐसे में यहां कई छोटे व बड़े जिलों के अधिकतम तापमान में लगातार उछाल देखा जा रहा है. कुछ जिलों में रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा है. हालांकि, कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी देखी गई है. वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से अगले तीन दिनों तक प्रदेश में तेज बारिश का दौर फिर से शुरू हो सकता है.

मौसम विभाग ने रविवार को इंदौर, जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है. हालांकि, शनिवार को ग्वालियर और छतरपुर के खजुराहो में तापमान 35 डिग्री के पार ही रिकॉर्ड किया गया. इसके अतिरिक्त टीकमगढ़, दतिया और सतना जैसे जिलों में भी तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है. वहीं कटनी बालाघाट और छिंदवाड़ा जैसे जिलों में बारिश का दौर देखा गया.

मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के अनुसार, वर्तमान समय में मानसून समेत दो ट्रफ का असर है, मगर दोनों ही प्रदेश से दूर हैं. एक ट्रफ लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) के रूप में बदल रही है. इस वजह से कुछ जिलों में 14, 15 और 16 सितंबर को बारिश होने के आसार है. इसका यलो अलर्ट जारी किया है. तीन संभाग के 8 जिलों में तेज बारिश की संभावना बनी हुई है.

सभी जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट
येलो अलर्ट (गरज-चमक के साथ भारी बारिश): बुरहानपुर, खंडवा, बैतूल, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, सिवनी और पांढुर्णा
हल्की बारिश: भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, छिंदवाड़ा, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर.

तापमान का ताजा हाल
अधिकतम तापमान: ग्वालियर/खजुराहो (छतरपुर) – 35.6°C (सबसे ज्यादा), टीकमगढ़ – 34.8°C, दतिया – 34.6°C, सतना – 34.5°C, रतलाम/श्योपुर – 34°C,
न्यूनतम तापमान: खंडवा – 19°C (सबसे कम), खरगोन/राजगढ़ – 20.2°C, नरसिंहपुर/पचमढ़ी (नर्मदापुरम) – 20.4°C, रतलाम – 21.2°C, अमरकंटक (अनूपपुर)/गिरवर (शाजापुर)/सागर/बैतूल – 22°C

कैसा रहा बड़े शहरों का पारा
ग्वालियर – 35.6°C
उज्जैन – 33°C
इंदौर – 32.5°C
जबलपुर – 32.3°C
भोपाल – 32°C



Source link