लोग ये भी जानने को उत्सुक हैं कि क्या भारत और पाकिस्तान मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट डीडी स्पोर्ट्स,डीडी फ्री डिश और दूरदर्शन नेशनल टीवी पर होगा? हां, फैंस इस मुकाबले को फ्री में डीडी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. इसका सीधा प्रसारण इस चैनल पर भी किया जाएगा. यहां ध्याना देना होगा कि डीडी फ्री डिश सिर्फ उन मैचों को टेलीकास्ट करेगा जिसमें भारतीय टीम खेल रही हो. मतलब साफ है कि भारत वाले मैचों को इस चैनल पर फ्री में देखा जा सकता है. जिनके पास डीडी फ्री डिश है वो यूजर्स डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर एशिया कप में भारत के सभी मैच देख सकते हैं.
भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच जो मैच खेला जाएगा उसके लिए ग्राउंड में सेंटर पिच तैयार की गई है. जैसा कि शिवम दुबे ने यूएई मैच के बाद अनुमान लगाया था, पिच फिर से धीमी हो सकती है. जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा, स्पिनरों का दबदबा बढ़ने की उम्मीद है.गर्मी के लिहाज से आज का दिन थोड़ा ठंडा रहने वाला है. दिन का तापमान 39 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है.रात में ओस भी गिर सकती है.इसलिए उम्मीद की जा रही है कि जो भी कप्तान टॉस जीतेगा वह पहले गेंदबाजी करना चाहेगा.
भारत की संभावित XI: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती
पाकिस्तान की संभावित XI: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद.