Tips and Tricks: मधुमक्खी काटे तो तुरंत लगा लें ये 3 चीजें, अस्पताल जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, दर्द भी दूर

Tips and Tricks: मधुमक्खी काटे तो तुरंत लगा लें ये 3 चीजें, अस्पताल जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, दर्द भी दूर


Last Updated:

Tips and Tricks: अगर मधुमक्खी काट ले और आसपास आपके कोई अस्पताल न हो तो तुरंत घर के किचन में मौजूद इन तीन चीजों में से कोई एक चीज स्किन पर लगा लें. दर्द में राहत मिलेगी, सूजन नहीं होगी. जानें सब…

अक्सर देखा जाता है मधुमक्खी घर में या अन्य स्थानों पर कहीं भी अपना छत्ता बना लेती है. इससे कई लोगों को परेशानी होती है. वे बिना सोचे समझे इसको हटाने लगते हैं. इसका नतीजा यह निकलता है कि वे काट लेती हैं.

उज्जैन

देखा जाता है कि मधुमक्खी मीठा शहद देने वाली और नन्ही सी दिखने वाली जरूर है. लेकिन उसका डंक व्यक्ति का बुरा हाल कर देता है. इंसान दर्द से तड़प उठता है. उसके ज़हर से फैला संक्रमण काफी तकलीफ देता है, जिससे काटी हुई जगह पर सूजन आ जाती है और तेज दर्द भी होता है.

उज्जैन

अगर कभी आपको मधुमक्खी काट ले और कोई आस-पास अस्पताल या चिकित्सालय ना हो तो उसके लिए तुरंत असर करने वाले कुछ घरेलू उपाय आजमा कर दर्द और सूजन में राहत पा सकते हैं. ऐसे में कई ऐसे घरेलू उपाय करके दर्द से राहत पा सकते हैं.

उज्जैन

अगर मधुमक्खी काटने पार डंक त्वचा में रह गया है तो उसे आसानी से सबसे पहले निकालें. उसके बाद मधुमक्खी ने जहां काटा है, उस जगह पर तुरंत बर्फ मलें. बर्फ ठंडा होने के कारण मधुमक्खी का जहर शरीर में फैलेने से रोकता है. साथ ही तेज दर्द में भी राहत मिलती है.

उज्जैन

इतना ही नहीं, अगर कहीं बर्फ ना मिल पाए तो परेशान ना हों. बेकिंग सोडा का इस्तेमाल भी कारगार साबित हो सकता है. बेकिंग सोडा में पाए जाने वाले गुण जहर के असर को कम करते हैं. साथ ही दर्द, खुजली और सूजन में राहत देते हैं. इसलिए जब भी मधुमक्खी काटे उस जगह पर बेकिंग सोडा लगाना भी बेहद फायदेमंद रहेगा.

उज्जैन

मधुमक्खी के काटने पर तुरंत शहद लगाएं. शहद में पाए जाने वाले  एंटी-बैक्टीरियल गुण जहर के असर को कम करने में सहायक होते हैं. इसके अलावा यह संक्रमण फैलने से भी रोकते हैं.

उज्जैन

कुछ प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले पदार्थ, जैसे एलोवेरा, घाव भरने से जुड़े होते हैं और मधुमक्खी के डंक के लक्षणों से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं.

उज्जैन

इन सब घरेलू उपायों को करने से काफ़ी राहत मिलेगी और दर्द पलभर मे गायब हो जाएगा. लेकिन, अगर इनको करने के बाद भी आराम नहीं मिल रहा हो तो तुरंत डॉ. को बताएं. बहुत बार कई लोगों की स्किन इन सब चीजों को सूट नहीं करती है, इसलिए लापरवाही न करें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

मधुमक्खी काटे तो तुरंत लगा लें ये 3 चीजें, अस्पताल जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत



Source link