बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को लेकर सियासत हो रही है.
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के दफ्तर कार्रवाई के बाद हो रही सियासत में जबलपुर कांग्रेस (Jabalpur Congress) के नेता भी कूद पड़े हैं. मध्य प्रदेश के पूर्व सामाजिक न्याय मंत्री और विधायक लखन घनघोरिया (Lakhan Ghanghoria) ने बीजेपी (BJP) पर निशाना साधा है.
कंगना पर हो रही सियासत में जबलपुर कांग्रेस के नेता भी कूद पड़े हैं. मध्य प्रदेश के पूर्व सामाजिक न्याय मंत्री और विधायक लखन घनघोरिया (Lakhan Ghanghoria) ने बीजेपी (BJP) पर निशाना साधा है. पूर्व मंत्री लखन ने कहा कि कंगना रनौत का समर्थन करने वाले सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी पर टिप्पणी करते वक़्त नारी सम्मान का ध्यान क्यों नहीं रखते हैं. सोनिया व प्रियंका गांधी पर बीजेपी नेताओं द्वारा कई दफे अपमानित करने वाली टिप्पणियां की जाती हैं. तब उनको नारी सम्मान का ख्याल नहीं आता है. बता दें कि पिछले कुछ दिनों से कंगना रनौत और शिवसेना नेता संजय राउत के बीच जुबानी जंग चल रही है. बीएमसी की कार्रवाई को भी इससे ही जोड़कर देखा जा रहा है.
ये भी पढ़ें: PHOTOS: कंगना रनौत के समर्थन में प्रदर्शन, करणी सेना ने लगाये शिवसेना नेता ‘संजय राउत मुर्दाबाद’ के नारे
उपचुनाव को लेकर भी दिया बयानपूर्व मंत्री लखन ने एमपी में उपचुनाव को लेकर भी बयान दिया है. उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रति असंतोष के कारण ही सतीश सिकरवार कांग्रेस में शामिल हुए हैं. ये ग्वालियर में भाजपा की जमीनी हकीकत है. नरोत्तम मिश्रा को इस हकीकत को समझना चाहिए, जहां जहां चुनाव हैं वहां भाजपा का कार्यकर्ता खुद को उपेक्षित समझ रहा है. जाबकी कांग्रेस का कार्यकर्ता खोई हुई सत्ता को वापस पाने के लिए आतुर हैं.