जल्द आएगा Celerio का सेकेंड जेनरेशन मॉडल
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजूकी (Maruti Suzuki) अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार सेलेरियो (Celerio) का सेकेंड जेनरेशन मॉडल लॉन्च करने जा रही है.
- News18Hindi
- Last Updated:
September 9, 2020, 2:03 PM IST
नई कार में काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं. आपको बता दें कि यह Celerio का फेसलिफ्ट मॉडल नहीं है बल्कि सेकेंड जेनेरेशन मॉडल है, इसलिए इसमें काफी बदलाव देखने को मिलेंगे. नई Celerio की भारत में टेस्टिंग लगातार जारी है. हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिसमें यह हैचबैक कार पहले से ज्यादा बड़ी लग रही है, टेस्ट मॉडल में अलॉय व्हील भी देखा गया है जो मारुति बलेनो से लिया गया है.
ये भी पढ़ें : मार्केट में नजर आई New-gen Hyundai i20, जानिए कितनी हो सकती है कीमत
इंजननई सिलैरियो में 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 1.2 लीटर K सीरीज पेट्रोल इंजन भी मिलेगा. आउटगोइंग मॉडल सिर्फ 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आता है. कंपनी ने नई सिलैरियो में दो इंजन देने का फैसला किया है. यह इंजन 67bhp का पावर और 90 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसके साथ 5-स्पीड मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा. मौजूदा मॉडल की तरह नई सेलेरियो में भी सीएनजी का विकल्प मिलेगा.
ये भी पढ़ें : Hero के साथ हाथ मिला सकती है Harley Davidson, कंपनियों को मिलेगी कड़ी टक्कर
फीचर्स
नई सेलेरियो में नया इंटीरियर और इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है. कार में एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले को सपोर्ट करने वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया जा सकता है.
मारुति ने अपने मिशन ग्रीन मिलियन के तहत यह कार लॉन्च की है. इस मिशन की घोषणा कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2020 में की थी. कंपनी का अगले 2 साल में एक मिलियन यानी 10 लाख से ज्यादा ग्रीन वीकल्ज सेल करने की योजना है.