- Hindi News
- Career
- Today Is The Last Day To Apply For Bihar STET 2025, Graduates Should Apply Immediately
3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, माध्यमिक शिक्षा पात्रता परीक्षा (STET) के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन है। उम्मीदवार बिहार बोर्ड की वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस परीक्षा का सर्टिफिकेट आजीवन मान्य रहेगा।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री और बीएड की डिग्री
- संबंधित विषय में मास्टर्स की डिग्री और बीएड
- या न्यूनतम 45% अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री। मास्टर्स डिग्री बीएड या 4 वर्षीय बीए बीएड/बीएससी बीएड
एज लिमिट :
- न्यूनतम : 21 साल
- अधिकतम : 37 साल
- महिला : अधिकतम 40 साल
सैलरी :
जारी नहीं
सिलेक्शन प्रोसेस :
एग्जाम के बेसिस पर
फीस :
एक पेपर के लिए :
- जनरल / बीसी / ईडब्ल्यूएस : 960 रुपए
- एससी/एसटी/पीएच : 760 रुपए
दोनों पेपर के लिए :
- जनरल / बीसी / ईडब्ल्यूएस : 1440 रुपए
- एससी/एसटी/पीएच : 1140 रुपए
एग्जाम पैटर्न :
- पेपर-1 उन उम्मीदवारों के लिए है, जो माध्यमिक स्तर (कक्षा 9 और 10) में पढ़ाना चाहते हैं।
- पेपर-2 उच्चतर माध्यमिक स्तर (कक्षा 11 और 12) के लिए है।
- परीक्षा में 150 एमसीक्यू टाइप होंगे, जिनमें से 100 प्रश्न उम्मीदवार द्वारा चुने गए विषय पर आधारित होंगे।
- 50 प्रश्न शिक्षण कला और सामान्य योग्यता से संबंधित होंगे।
- हर प्रश्न एक नंबर का होगा।
- एग्जाम ड्यूरेशन ढाई घंटे होगा।
पेपर – 1 में शामिल विषय :
- हिंदी
- सामाजिक विज्ञान
- संस्कृत
- उर्दू
- बंगला
- मैथिली
- अरबी
- फारसी
- भोजपुरी
- अंग्रेजी
- गणित
- विज्ञान
- शारीरिक शिक्षा
- संगीत
- ललित कला
- नृत्य
पेपर – 2 में शामिल विषय :
- हिंदी
- उर्दू
- अंग्रेजी
- संस्कृत
- मगही
- अरबी
- फारसी
- बंग्ला
- मैथिली
- भोजपुरी
- पाली
- प्राकृत
- गणित
- भौतिकी विज्ञान
- केमिस्ट्री
- बायोलॉजी
- इतिहास
- भूगोल
- राजनीति शास्त्र
- समाजशास्त्र
- अर्थशास्त्र
- दर्शनशास्त्र
- मनोविज्ञान
- गृहविज्ञान
- वाणिज्य
- कंप्यूटर साइंस
- कृषि
- संगीत
ऐसे करें आवेदन :
- ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए बिहार STET 2025 रजिस्ट्रेशन या आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी को दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें और फाॅर्म भरें।
- सभी डिटेल्स दर्ज करें और डाॅक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- एप्लीकेशन फीस जमा करें और फाॅर्म सब्मिट कर दें।
सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें
DDA ने 1732 पदों पर निकाली भर्ती; एज लिमिट 40 साल, 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स, इंजीनियर करें अप्लाई

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने विभिन्न ग्रुप ए, बी और सी पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार डीडीए की ऑफिशियल वेबसाइट dda.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें
SAIL इस्पात जनरल हॉस्पिटल में 112 पदों पर भर्ती; एज लिमिट 35 साल, 15,000 तक स्टाइपेंड

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने राउरकेला स्टील प्लांट, इस्पात जनरल हॉस्पिटल के लिए 112 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार वेबसाइट igh.sailrsp.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें