नीमच में नाकाबंदी के दौरान मिला तस्कर गिरफ्तार: पुलिस ने क्रेटा कार से जब्त किया 40 किलो डोडाचूरा – Neemuch News

नीमच में नाकाबंदी के दौरान मिला तस्कर गिरफ्तार:  पुलिस ने क्रेटा कार से जब्त किया 40 किलो डोडाचूरा – Neemuch News



नीमच में पुलिस ने कार से 40 किलो डोडाचूरा जब्त किया

नीमच पुलिस ने नशामुक्ति अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। हर्कियाखाल चौकी पुलिस ने एक क्रेटा कार से 40 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

.

जीरन थाना प्रभारी उमेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 15 सितंबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। हर्कियाखाल फंटा फोरलेन हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध क्रेटा कार (RJ 27 CP 5688) को रोका गया।

कार की तलाशी में दो प्लास्टिक की बोरियों में 40 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा मिला। इसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने 3 लाख रुपए की कीमत वाली कार को भी जब्त कर लिया।

पुलिस ने खेरमालिया, थाना बघाना, जिला नीमच निवासी जसवंत सिंह सोधिया राजपूत (25) को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से डोडाचूरा के स्रोत और गंतव्य के बारे में पूछताछ कर रही है। यह कार्रवाई मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर चल रहे नशामुक्ति अभियान का हिस्सा है।



Source link