Live now
Last Updated:
PM Modi Birthday 2025: पीएम मोदी अपने जन्मदिन पर मध्यप्रदेश पहुँचे हैं. धार से इंदौर तक कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. जानिए क्या खास सौगात मिलेगी जनता को और पिछली बार कब आए थे मोदी एमपी. …और पढ़ें
आज एमपी में पीएम मोदी
सुबह भोपाल से सीएम इंडौर पहुँचेंगे और वहाँ से सीधे हेलीकॉप्टर से धार जाएंगे. वहाँ प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत होगा. इसके बाद पीएम मोदी धार में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. यानी धार की धरती पर विकास की नई गाथा लिखी जाएगी.
आपको बता दें, पीएम मोदी पिछली बार मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले आए थे. उस दौरान भी उन्होंने कई परियोजनाओं की सौगात दी थी और आज फिर से वे अपने जन्मदिन जैसे खास दिन पर प्रदेश की जनता के बीच हैं. यह खुद में ही बहुत बड़ी बात है कि देश का प्रधानमंत्री अपने बर्थडे पर किसी राज्य की जनता को तोहफे देने के लिए मौजूद है.