MP Weather LIVE: अब मानसून की विदाई तय…भोपाल में दिनभर खिली तेज धूप, आज भी खंडवा-खरगोन में अलर्ट!

MP Weather LIVE: अब मानसून की विदाई तय…भोपाल में दिनभर खिली तेज धूप, आज भी खंडवा-खरगोन में अलर्ट!


भोपाल. मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर देखा गया. मंगलवार को छिंदवाड़ा, बैतूल, जबलपुर, सतना, उमरिया, सिवनी, सागर, नरसिंहपुर, दमोह और रायसेन जैसे 10 जिलों में बारिश हुई. इस दौरान सबसे ज्यादा बारिश छिंदवाड़ा में 1.75 इंच बारिश दर्ज हुई. वहीं बैतूल में 1.25 इंच बारिश दर्ज की गई. इसके अतिरिक्त जबलपुर में 0.75 इंच, सतना में 0.5 इंच पानी गिरा.

राजधानी भोपाल में मौसम साफ रहने के साथ ही दिनभर धूप खिली रही. मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के 34 जिलों में सामान्य बारिश का कोटा पूरा हो चुका है. प्रदेश में अभी तक औसत से 20% ज्यादा बारिश हो चुकी है. बुधवार को प्रदेश के खंडवा और खरगोन जैसे जिलों में भारी बारिश की संभावना है. वहीं अन्य जिलों में हल्की बूंदाबांदी का दौर देखा जा सकता है.

मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के अनुसार, वर्तमान समय में दक्षिण पश्चिम मानसून राजस्थान के साथ ही गुजरात पंजाब हरियाणा के कुछ हिस्सों से जा चुका है. वही प्रदेश में सिस्टम की बात करें तो एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तर मध्य उत्तर प्रदेश पर सक्रिय है. साथ ही एक अन्य साइक्लोनिक सर्कुलेशन पूर्वी झारखंड और उसके पास पास सक्रिय है.

सभी जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट
येलो अलर्ट (गरज-चमक के साथ भारी बारिश): खंडवा और खरगोन
हल्की बारिश: भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, बुरहानपुर, बड़वानी, धार, इंदौर, देवास, छिंदवाड़ा, सिवनी और पांढुर्णा

तापमान का ताजा हाल
अधिकतम तापमान: ग्वालियर – 35.7°C (सबसे ज्यादा), श्योपुर – 34.4°C, दतिया – 34.1°C, भोपाल – 33.5°C, गुना/खजुराहो (छतरपुर) – 33.2°C
न्यूनतम तापमान: पचमढ़ी (नर्मदापुरम) – 19.8°C (सबसे कम), नरसिंहपुर – 20.2°C, खरगोन – 20.6°C, राजगढ़/खंडवा – 21°C, अमरकंटक (अनूपपुर) – 21.1°C
कैसा रहा बड़े शहरों का पारा
ग्वालियर – 35.7°C
भोपाल – 33.5°C
उज्जैन – 33°C
इंदौर – 32.2°C
जबलपुर – 31.5°C



Source link