Last Updated:
Burhanpur News: लोकल 18 की टीम ने जब केंद्र प्रभारी क्षमा दास से बात की तो उन्होंने बतायाकी मध्य प्रदेश सरकार लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए प्रशिक्षण भी देती है मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के मोहम्मदपुरा क्षेत्र में पिछले 10 वर्षों से स्टार ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से बेरोजगारों को निशुल्क प्रशिक्षण दो दर्जन से अधिक प्रकार के दिए जाते हैं.
केंद्र प्रभारी ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम ने जब केंद्र प्रभारी क्षमा दास से बात की तो उन्होंने बतायाकी मध्य प्रदेश सरकार लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए प्रशिक्षण भी देती है मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के मोहम्मदपुरा क्षेत्र में पिछले 10 वर्षों से स्टार ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से बेरोजगारों को निशुल्क प्रशिक्षण दो दर्जन से अधिक प्रकार के दिए जाते हैं. जिनके रहने खाने की सभी व्यवस्था की जाती है. इस बार एक नवाचार हुआ है. अब मोमबत्ती मेकिंग का प्रशिक्षण महिलाओं को दिया जाएगा. जो भी महिला ग्रामीण क्षेत्र की निवासी है और 18 वर्षों से लेकर तो 45 वर्ष की उनकी उम्र है तो वह महिलाएं यहां पर आवेदन कर सकती है. उनको छे दिवसीय मोमबत्ती और अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा. प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं अपना खुद का रोजगार स्थापित कर सकती है.
यदि आप भी मोमबत्ती मेकिंग और अगरबत्ती का प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले आवेदन के लिए आधार कार्ड राशन कार्ड समग्र आईडी की फोटो कॉपी और ग्रामीण निवासी प्रमाण पत्र के साथ दो फोटो लेकर कार्यालय में आवेदन करना है. जो पहले आवेदन करेगा उसे प्राथमिकता दी जाएगी. 35 लोगों का चयन होना है 18 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं. संस्था की ओर से रहने खाने की सभी व्यवस्था की और से की जाएगी.