कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए ‘सर्जन अभियान’ की शुरुआत की है। इसी क्रम में धार में जिलेभर के ब्लॉकों में प्रभारी और सहप्रभारी बनाए गए हैं। इनकी जिम्मेदारी होगी कि वे स्थानीय स्तर पर बैठकों का आयोजन कर कार्यकर्ताओं से संवाद करें
.
जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के निर्देशों के अनुरूप ब्लॉक मुख्यालयों पर संगठनात्मक गतिविधियों को तेज किया जाएगा। ब्लॉक प्रभारी अपने क्षेत्रों में कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ मिलकर बूथ, पंचायत, वार्ड और बीएलओ से जुड़ी जिम्मेदारियों को संचालित करेंगे। साथ ही समय-समय पर प्रदेश स्तर से मिलने वाले दिशा-निर्देशों को लागू कर संगठनात्मक ढांचे को और प्रभावी बनाएंगे।
इस अभियान के तहत विभिन्न ब्लॉकों में जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें सरदारपुर ब्लॉक के लिए अभिषेक मोदी (प्रभारी) और टोनी छाबड़ा (सहप्रभारी) शामिल हैं। अमझेरा में लियाकत पटेल (प्रभारी) और दिनेश रघुवंशी (सहप्रभारी), दसाई में आशीष भाकर (प्रभारी) और संजय भूरिया (सहप्रभारी), गंधवानी में देवेंद्र पाटीदार (प्रभारी) और पप्पू असोलिया (सहप्रभारी), बाग में संजय पंवार (प्रभारी) और जिम्मी सवनेर (सहप्रभारी) नियुक्त किए गए हैं।
इसी तरह, तिरला में कैलाश ठाकुर (प्रभारी) और जीतू मालीवाड़ (सहप्रभारी), कुक्षी में डॉ. हेमेंद्र हिलोरे (प्रभारी) और नेपाल मंडलोई (सहप्रभारी), डही में दिलीप वसुनिया (प्रभारी) और वालिया चौहान (सहप्रभारी), निसरपुर में मुकेश श्रीधर पाटीदार (प्रभारी) और नारायण जोहरी (सहप्रभारी), मनावर में देवेंद्र संटू पाटीदार (प्रभारी) और जावेद खान (सहप्रभारी), उमरबन में राकेश डोड (प्रभारी) और डॉ. जियाहुलहक (सहप्रभारी), आशिक खान (प्रभारी) और नितिन पटेल (सहप्रभारी), नालछा में रोहित झंवर (प्रभारी) और सारिका बाफना (सहप्रभारी), धामनोद में संदीप मारू (प्रभारी) और अशोक सतपुड़ा (सहप्रभारी), धार में शैलेंद्र चौहान (प्रभारी) और विनोद डोंगले (सहप्रभारी) को जिम्मेदारी दी गई है।
धार ग्रामीण में राजेश राठौड़ (प्रभारी) और पंकज लोधा (सहप्रभारी), डिग्ठान में विकास पटेल (प्रभारी) और इरफान मलिक (सहप्रभारी), पीथमपुर शहर में साजिद खान (प्रभारी) और विनोद जाट (सहप्रभारी), बदनावर में सुरेश पटेल (प्रभारी) और भरत रजक (सहप्रभारी), सादलपुर में राजेश पटेल (प्रभारी) और प्रकाश नायक (सहप्रभारी), तथा कानवन में प्रेम पाटीदार (प्रभारी) और रामकरण पटेल (सहप्रभारी) नियुक्त किए गए हैं।