शिवसेना करेगी सीधी कलेक्टर और सिविल सर्जन की शिकायत: कार्यकर्त्ता बोले- डॉक्टर मनमानी कर रहे, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देंगे – Sidhi News

शिवसेना करेगी सीधी कलेक्टर और सिविल सर्जन की शिकायत:  कार्यकर्त्ता बोले- डॉक्टर मनमानी कर रहे, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देंगे – Sidhi News



मुख्यमंत्री मोहन यादव के सीधी आगमन से पहले शिवसेना ने जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। संगठन ने घोषणा की है कि वे मुख्यमंत्री से मिलकर जिला अस्पताल की बदहाली, डॉक्टरों की मनमानी और लापरवाह अधिकारियों के खिल

.

शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने बताया कि सीधी जिला अस्पताल की स्थिति किसी से छिपी नहीं है, जहां आमजन को इलाज के अभाव में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिम्मेदार डॉक्टर और अधिकारी अपनी मनमानी कर रहे हैं।

पांडे ने सिविल सर्जन डॉ. एसबी खरे और सीएमएचओ डॉ. बबिता खरे को हटाने की मांग की। साथ ही, उन्होंने लगभग 20 साल से जिले में जमे डॉक्टरों का स्थानांतरण करने पर भी जोर दिया।

शिवसेना ने जिला कलेक्टर स्वरोचिस सोमवंशी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं और उनके खिलाफ भी ज्ञापन सौंपने की तैयारी की है। विवेक पांडे का कहना है कि जब तक जिले में तैनात जिम्मेदार अफसरों को हटाया नहीं जाता, तब तक स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की उम्मीद बेमानी है।

उन्होंने आशंका व्यक्त की कि स्थानीय नेता और प्रशासन मुख्यमंत्री को जिले की वास्तविक समस्याओं से अवगत नहीं होने देंगे। इसके बावजूद, शिवसेना का प्रतिनिधिमंडल हर संभव प्रयास करेगा कि जिले की दुर्दशा की सच्चाई मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जा सके। पांडे ने यह भी कहा कि यदि प्रत्यक्ष मुलाकात संभव नहीं हुई, तो भी शिवसैनिक किसी भी माध्यम से मुख्यमंत्री तक जिले की आवाज पहुंचाएंगे।



Source link